'महाराष्ट्र ही नहीं पूरे देश को हरा रंग देंगे', सहर शेख के बयान पर मचे बवाल के बीच बोले AIMIM नेता वारिस पठान

Maharashtra news: पार्षद सहर शेख के बयान का AIMIM ने समर्थन किया है। इम्तियाज जलील के बाद अब वारिस पठान ने कहा कि यह उनकी पार्टी का स्टैंड है। सहर शेख के बयान पर बवाल अब तक थमा नहीं है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Waris Pathan
Waris Pathan | Image: ANI

AIMIM Waris Pathan statement: AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख के 'मुंब्रा को हरे रंग में रंगने' वाले बयान पर विवाद थमा नहीं है। बीजेपी इस बयान को लेकर लगातार हमलावर है। इस बीच AIMIM के तमाम नेता सहर शेख के इस बयान का बचाव कर रहे हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने कहा है कि सहर शेख जो मुंब्रा को हरा करने को कहा, वो सही कहा है। यह पार्टी का स्टैंड है। उनके बयान पर अब AIMIM नेता वारिस पठान ने भी समर्थन किया है।

वारिस ने किया इम्तियाज के बयान का समर्थन

AIMIM के महाराष्ट्र अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने सहर शेख को सही ठहराने के बाद यह भी कहा कि आने वाले दिनों में मुंब्रा ही नहीं पूरा महाराष्ट्र हरा होगा। उनके इस बयान पर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा, "ये हमारी पार्टी का स्टेटमेंट है और मैं इसका पूरी तरह समर्थन करता हूं।"

‘महाराष्ट्र ही क्यों, पूरे देश को हरा रंग देंगे’

उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि सिर्फ मुंब्रा और महाराष्ट्र ही क्यों, पूरे देश को हरा रंग देंगे। हमारी पार्टी के झंडे का कलर ही हरा है, कौन नहीं चाहेगा कि उसकी पार्टी का परचम पूरे देश में लहराए। हम चाहते हैं कि हमारी पार्टी का जो हरा झंडा है वो पूरे के कोने-कोने में लहराए। इसमें गलत क्या है?"

'क्या हरा रंग कोई आतंकवादी शब्द है?' 

इससे पहले महाराष्ट्र के ठाणे में AIMIM अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने कहा कि मैं सहर के बयान का समर्थन करता हूं। आने वाले समय में हम पूरे महाराष्ट्र को हरा-भरा कर देंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सहर शेख पर दबाव डाला जा रहा है। हम मुंब्रा के विकास के बारे में बात करेंगे। सहर ने जो बयान दिया है, वह पार्टी का बयान है। हमने सहर से कहा कि हम किसी भी तरह से माफी नहीं मांगना चाहते। उसने जो कहा, उसका मतलब है कि सब कुछ हरा है। क्या हरा रंग कोई आतंकवादी शब्द है? बीजेपी के लोग गुंडे और गैंगस्टर हैं। सहर के खिलाफ ऐसा कहा जा रहा है जैसे कोई आतंकवादी आ गया हो।

यह भी पढ़ें: रोहिणी आचार्य के 'कठपुतली बने शहजादा' बयान का तेज प्रताप ने किया समर्थन, तेजस्वी को RJD की कमान मिलने पर क्या बोले भाई?

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड