'मुस्‍लिम नहीं, जालिम जिन्ना ने किए मुल्‍क के दो टुकड़े...', सूरत में ओवैसी का सनसनीखेज दावा; कांग्रेस को भी ठहराया इस 'पाप' का जिम्मेदार- VIDEO

गुजरात में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश के बंटवारे लिए हमेशा मुसलमानों को जिम्मेदार ठहराया जाता है। मगर सच्चाई ये है कि विभाजन का जिम्मेदार कांग्रेस है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Asaduddin Owaisi
Asaduddin Owaisi | Image: X

गुजरात में आगामी 26 अप्रैल को होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी दलों की ओर से प्रचार-प्रसार भी जोर-शोर से जारी है। इस कड़ी AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी गुजरात के लिंबायत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने देश के बंटवारे के लिए सीधे कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।

AIMIM प्रमुख ने कहा कि मुसलमानों पर अक्सर विभाजन का दोषारोपण किया जाता है, जबकि ऐतिहासिक सच्चाई इसके ठीक उलट है। उन्होंने कांग्रेस के तत्कालीन शीर्ष नेतृत्व को भारत विभाजन के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बंटवारे के लिए मुसलमान जिम्मेदार नहीं थे।

जालिम जिन्ना और कांग्रेस ने मूल्क के दो टुकड़े किए-ओवैसी

चुनावी सभा में हुंकार भरते हुए ओवैसी ने कहा,भारत में अगर किसी की लीडरशिप नहीं हो सकती तो जालिम लोग कहते हैं कि मुसलमान की लीडरशिप नहीं हो सकती। बार-बार देश के बंटवारे के लिए मुसलमान को जिम्मेदार ठहराते हैं। जबकि उस जमाने में 90 फीसद मुसलमान तो बंटवारे के लिए वोट डाल ही नहीं सकते थे। जब वो जालिम जिन्ना इस मुल्क के दो टूकड़े किए थे। देश को दो टूकड़े करने वालों में क्या कांग्रेस शामिल नहीं है?

मुसलमान कभी भी देश का बंटवारा नहीं चाहता था-ओवैसी

भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुस्तक ‘इंडिया विन्स फ्रीडम’ का जिक्र करते हुए ओवैसी ने बड़ा दावा किया। उन्होंने बताया कि मौलाना आजाद ने अपनी किताब में स्पष्ट रूप से लिखा है कि उन्होंने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के पास जाकर हाथ जोड़कर विनती की थी कि भारत का विभाजन न होने दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत का आम मुसलमान कभी भी देश का बंटवारा नहीं चाहता था।

Advertisement

ओवैसी ने मुस्लिम युवाओं से की ये अपील

जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि वोट एक अमानत है, वोट का इस्तेमाल अपने जमात के लिए करो।  वोट का इस्तेमाल करो ताकि गुजरात में हम बता दें कि हम लावारिस नहीं हम इंसान हैं। हमारी आवाज को सुना जाएगा। औवैसी ने कहा कि याद रखो नौजवानों बात उसी की सुनी जाएगी, जिसका लीडर होगा। तुम जब लीडर बनोगे तो अपने मुकद्दर के फैसले करोगे।

यह भी पढ़ें: 'BJP की खुफिया साजिश...',अखिलेश यादव ने फिर साधा PM मोदी पर निशाना
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड