अपडेटेड 22 August 2024 at 16:42 IST
BIG BREAKING: AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद लिया फैसला
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के विरोध हड़ताल कर रहे AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है।
- भारत
- 2 min read

BIG BREAKING: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के विरोध हड़ताल कर रहे AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की थी।
AIIMS की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राष्ट्र के हित में और सार्वजनिक सेवा की भावना में, आरडीए, एम्स, नई दिल्ली ने 11 दिवसीय हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की अपील और निर्देश के जवाब में आया है। हम आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना का संज्ञान लेने और देश भर में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के व्यापक मुद्दे को संबोधित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की हार्दिक सराहना करते हैं।
11 दिनों से हड़ताल पर थे रेजिडेंट डॉक्टर
कोलकाता में महिला डॉक्टर से दरिंदगी के बाद हत्या के विरोध में देश भर में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। अस्पतालों में डॉक्टर्स की सुरक्षा को देश भर में डॉक्टर लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण अस्पतालों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, इसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए नेशनल टास्क फोर्स का गठन किया और डॉक्टर्स के काम पर लौटने की अपील की।
Advertisement
सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स का गठन और सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद एम्स की ओर से बयान जारी कर हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया गया है। डॉक्टर्स के हड़ताल खत्म करने के फैसले से देश भर में लाखों मरीजों ने राहत की सांस ली है।
इसे भी पढ़ें: 'ये अन नेचुरल डेथ नहीं थी तो पोस्टमार्टम क्यों किया', कोलकाता केस की 'डायरी' देख SC के जज हैरान
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 22 August 2024 at 16:11 IST