अपडेटेड 18 February 2026 at 08:01 IST
AI Impact Expo 2026: AI के 'महाकुंभ' का आज तीसरा दिन, PM मोदी 7 देशों के राष्ट्रध्यक्ष के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता; भारत मंडपम से होंगे कई बड़े ऐलान
प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को 7 देशों के राष्ट्रध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जो इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने भारत आए हैं।
- भारत
- 2 min read

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 (AI Impact Expo) का आज, 18 फरवरी को तीसरा दिन है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Expo 2026 भारी जोश और बड़े ऐलानों के साथ आगे बढ़ रहा है। समिट के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी के बढ़ते प्रभाव और उसे लेकर उठ रहे सवालों पर चर्चा जारी है। दूसरे दिन करीब 70,000 लोग समिट में शामिल हुए। सर्बिया के राष्ट्रपति ने भी मेगा टेक इवेंट में हिस्सा लिया। आज, 18 फरवरी को 7 देशों के राष्ट्रध्यक्षों का जमावड़ा भारत मंडपम पर लगने वाला है।
प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को 7 देशों के राष्ट्रध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जो इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने भारत आए हैं। AI Summit में भाग लेने आए इन सभी देशों के राष्ट्रध्यक्ष के साथ प्रधानमंत्री मोदी भारत के साथ रिश्तों को और बेहतर करने समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत करेंगे। आईए जानते हैं किन- किन देशों के राष्ट्रध्यक्ष के साथ पीएम मोदी की आज होगी वार्ता-
- स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज के साथ मीटिंग
जगह: हैदराबाद हाउस
समय: सुबह 11 बजे - फिनलैंड के PM एंटी पेटेरी ओर्पो के साथ मीटिंग
जगह: हैदराबाद हाउस
समय: सुबह11:40 बजे - सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक
जगह: हैदराबाद हाउस
समय: 12:20 बजे - क्रोएशिया के PM आंद्रेज प्लेनकोविक के साथ मीटिंग
जगह: हैदराबाद हाउस
समय: 01:00 बजे - एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस एस्टोनिया के साथ मीटिंग
जगह: हैदराबाद हाउस
समय: 02:45 बजे - भूटान के PM दाशो शेरिंग तोबगे के साथ मीटिंग
जगह: हैदराबाद हाउस
समय: 03:25 बजे - कजाकिस्तान रिपब्लिक के PM महामहिम ओल्जास बेक्टेनोव के साथ मीटिंग
जगह: हैदराबाद हाउस
समय: 04:40 बजे
AI समिट को लेकर PM मोदी ने क्या कहा?
इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक की सराहना की, जिन्होंने यहां चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट को महज एक सम्मेलन से कहीं अधिक बताया है। मोदी ने कहा कि यह शिखर सम्मेलन भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर वैश्विक चर्चा के केंद्र में मजबूती से स्थापित करता है। उन्होंने दोहराया कि इस समिट का मकसद AI का इस्तेमाल सबके भलाई के लिए करना है।
भारत मंडपम में आयोजित यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें कई ग्लोबल लीडर आज दुनिया के सामने मौजूद AI को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे।समिट में पॉलिसी, टेक्नोलॉजी और समाज पर असर डालने वाले 700 से ज्यादा सेशन होंगे। यह समिट ग्लोबल साउथ में आयोजित पहला बड़ा एआई सम्मेलन है, जो एआई गवर्नेंस, सहयोग और वास्तविक प्रभाव पर साझा रोडमैप तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 18 February 2026 at 07:27 IST