रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास में अहमदाबाद की विरासत को शामिल किया जाएगा: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की परियोजना के लिए कई नवाचार किए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ashwini Vaishnav
अश्विनी वैष्णव | Image: PTI

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की परियोजना के लिए कई नवाचार किए गए हैं, जिसमें खासतौर पर यह ध्यान रखा जाएगा कि रेलवे स्टेशन का डिजाइन ऐसा हो जिसमें शहर की समृद्ध विरासत की झलक हो।

पुनर्विकास परियोजना की समीक्षा के बाद वैष्णव ने कहा कि शहर की विरासत से प्रेरित वास्तुशिल्प तत्व, जैसे ‘झूलता मीनार’, पतंग महोत्सव आदि को डिजाइन में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह दृष्टिकोण आधुनिक भारत के सांस्कृतिक ताने-बाने को संरक्षित करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत इस स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है।

Advertisement

अमृत भारत स्टेशन परियोजना का उद्देश्य देश भर में 1,300 से अधिक रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करना है।

वैष्णव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्नत रेलवे स्टेशन अहमदाबाद को विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ वैश्विक विरासत शहर का दर्जा देगा।

Advertisement

उन्होंने आश्वासन दिया कि तेज रफ्तार से निर्माण कार्य किया जाएगा तथा न के बराबर रेलगाड़ियों को रद्द किया जाएगा।

मंत्री ने कहा, ‘‘विश्व स्तरीय अहमदाबाद स्टेशन का काम अच्छी रफ्तार के साथ किया जा रहा है। इसके लिए कई नवाचार किए गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्मारक ‘झुलता मीनार’ को ध्यान में रखते हुए निर्माण और डिजाइन पर काफी ध्यान दिया गया है।’’

मंत्री ने कहा कि रेलवे के विकास के लिए गुजरात को 17,155 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट आवंटित किया गया है और इस क्षेत्र में 1.27 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड