Ahmedabad Plane Crash: टेक ऑफ के समय हवा में अचानक बिगड़ा बैलेंस, आवाज के साथ गिरा विमान और जोर का धमाका, ताजा VIDEO

एअर इंडिया के विमान हादसे का नया वीडियो सामने आया है जो दिल दहला देने वाला है। वीडियो में प्लेन कैसे क्रैश हुआ उसे साफ देखा जा सकता है।

Follow : Google News Icon  

गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। यहां एअर इंडिया (Air India) का प्लेन क्रैश हो गया है। प्लेन के क्रैश होने के बाद उसनें भीषण आग लग गई है। प्लेन में करीब 242 यात्री सवार थे। एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 अहमदाबाद-लंदन के लिए उड़ान भरी थी, मगर टैक ऑफ के दौरान हादसा हो गया। फ्लैन के क्रैश होने का वीडियो सामने आया है जो दिल दहलाने वाला है।


एअर इंडिया का एक विमान जो अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, टेकऑफ के कुछ ही समय बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। मेघानीनगर एयरपोर्ट से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। विमान हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमे साफ दिख रहा है किटेक ऑफ के समय हवा में अचानक प्लेन का बैलेंस बिगड़ जाता है और फिर तेज आवाज के साथ नीचे की ओर गिरता फिर प्लेन में आग लग गई। क्रैश होते ही प्लेन आग का गोला बन गई। वीडियो काफी डराने वाला है।

विमान में 242 यात्री थे सवार

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB, उड़ान संख्या AI-171 के लिए अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग संवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे।

अमित शाह ने CM रुपानी से की बात

घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री से बात की है और सभी केंद्रीय सहायता का भरोसा दिलाया। एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। NDRF की टीमों को भी रेस्क्यू में लगाया गया है। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें कई यात्रियों की हालत गंभीर है। 

Advertisement

पूर्व CM विजय रुपाणी प्लेन में थे सवार

हादसा रिहायशी इलाके में हुआ है। जिसमें काफी दूर से धुएं का गुबार उठता नजर आया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है इसकी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मगर एक बड़ी अपडेट सामने आई है कि इस प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री और बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता विजय रुपाणी सवार थे। 

यह भी पढ़ें: Ahmedabad Air India Plane Crash की सबसे बड़ी खबर, विमान में गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी भी थे सवार

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड