अपडेटेड 6 March 2024 at 15:08 IST
Agra Metro: रिकॉर्ड टाइम में बन कर तैयार, AI निगरानी...CM योगी ने किया सफर , जानें क्यों है खास?
Agra Metro दौड़ पड़ी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल मोड में हरी झंडी दिखाई और समय से पहले खासियतों से भरपूर मेट्रो दौड़ पड़ी।

Agra Metro News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 मार्च को कोलकाता से आगरा मेट्रो को वर्चुअली इनॉगरेट किया। सीएम योगी इधर ताज नगरी में मौजूद रहे और ऐतिहासिक क्षणों के गवाह बने। इसके बाद सीएम ने मेट्रो से 7 मिनट तक सफर भी किया और इसकी खासियत भी बताई।
सीएम योगी ताजमहल स्टेशन से ताज ईस्ट गेट तक पहुंचे। फर्स्ट फेज में अभी 6 किलोमीटर तक ये मेट्रो चलेगी। बीच में 6 स्टेशन बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने तय समय से पहले मेट्रो बनाया है। रिकॉर्ड 39 महीने में आगरा मेट्रो रेल परियोजना के फर्स्ट फेज का काम पूरा किया है।
6 स्टेशन जहां से गुजरेगी मेट्रो
6 स्टेशनों से होकर गुजरी मेट्रो। इसमें ताज पूर्वी गेट, कैप्टन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन, फतेहाबाद रोड, ताजमहल, आगरा फोर्ट और मनकामेश्वर मंदिर स्टेशन शामिल हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसके पास सबसे अधिक शहर में मेट्रो की सुविधा है। इससे पहले लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और कानपुर में मेट्रो सेवा प्रारंभ हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश मेट्रो निगम ने कानपुर मेट्रो, लखनऊ मेट्रो और आगरा मेट्रो के कार्य को जिस तत्परता के साथ किया है, उसकी सर्वत्र सराहना हुई है। उन्होंने कहा कि तीन भूमिगत स्टेशन को तीन किमी क्षेत्र में विकसित करने में एक तय समय सीमा से पहले कार्य करके देश के अंदर सबसे पहले तीव्र गति से कार्य करने का कीर्तिमान आगरा मेट्रो के नाम है।

Advertisement
सीएम ने की यात्रा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा मेट्रो में ताजमहल स्टेशन से ताज पूर्वी स्टेशन तक सफर भी किया। उनके साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। उन्होंने आगंतुक पुस्तिका में अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा, ‘‘आगरा मेट्रो का आज माननीय प्रधानमंत्री जी ने वर्चुअली आरंभ किया। परियोजना की गुणवत्ता के साथ ही समयबद्धता महत्व रखती है। आगरा मेट्रो ने इस मानक को बनाये रखा है.....शुभकामनाएं।’’
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर 2021 में आगरा मेट्रो कार्य का आरंभ हुआ था और दो वर्ष के अंदर ही छह किलोमीटर का काम पूरा कर लिया गया। इसमें तीन एलिवेटेड और तीन भूमिगत मेट्रो स्टेशन हैं।
Advertisement
खासियत एक नजर में-
- मेट्रो 90 KM की स्पीड से चलेगी
- स्टेशन के अंदर AI से निगरानी की जाएगी
- कोई भी शख्स 20 मिनट स्टेशन के अंदर रुका तो अलार्म बजने लगेगा
- अभी ट्रेन का मिनिमम किराया 10 रुपए है, जबकि अधिकतम 20 रुपए
- पीएम ने आगरा मेट्रो का 7 दिसंबर, 2020 को दिल्ली से वर्चुअली शिलान्यास किया था
ये भी पढ़ें- Earthquake Breaking: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 3.6 की तीव्रता रिकॉर्ड
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 6 March 2024 at 15:04 IST