कभी अखिलेश के सपने में आते थे भगवान कृष्ण, अब गाय और गौशाला से सपा प्रमुख को आपत्ति! बयान से भड़की सियासत

अखिलेश यादव ने पहले कहा था कि भगवान श्रीकृष्ण उनके सपने में आते हैं और कहते हैं कि राज्य में सपा की सरकार आने वाली है। फिलहाल गाय पर बयान को लेकर विवाद है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav
समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव | Image: Facebook

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के नेता इन दिनों बयानबाजी को लेकर विवादों में हैं। राणा सांगा को लेकर टिप्पणी पर कई दिनों से सियासत भड़की हुई है। हालांकि इसी बीच अखिलेश यादव ने अपने एक बयान से नया विवाद खड़ा कर दिया है। अखिलेश यादव ने गायों को लेकर बयान दिया है, जिसको लेकर बीजेपी से शहजाद पूनावाला का पलटवार आया है।

एक समय अखिलेश यादव के सपने में भगवान कृष्ण आया करते थे। वो समय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का था। चुनावों के दौरान अखिलेश यादव ने खुद बयान दिया था कि भगवान श्रीकृष्ण रोज उनके सपने में आते हैं और कहते हैं कि राज्य में  समाजवादी पार्टी की सरकार आने वाली है। हालांकि अखिलेश यादव का ये सपना उस समय पूरा नहीं हुआ। फिलहाल तो अखिलेश यादव को गाय और गौशाला से दुर्गंध आ रही है, जैसा उन्होंने बयान दिया है।

अखिलेश यादव ने क्या बयान दिया?

एक कथित वीडियो में अखिलेश यादव कहते हैं- 'बताइए, आप (बीजेपी) दुर्गंध पसंद करते हैं, इसलिए गौशाला बना रहे हैं। हम सुगंध पसंद कर रहे थे, इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे। सरकार सांड पकड़ रही है और उसका पैसा भी खाया जा रहा है। हम लोग सुगंध पसंद करने वाले लोग हैं, इसलिए परफ्यूम पार्क बनाते हैं। ये (बीजेपी) दुर्गंध वाले लोग हैं।'

बीजेपी ने अखिलेश को दिया जवाब?

गाय और गौशाला को लेकर अखिलेश यादव के इस बयान पर बीजेपी ने जवाब दिया है। शहजाद पूनावाला कहते हैं- 'राणा सांगा के अपमान के बाद अब सपा और अखिलेश यादव ने हिंदू आस्था का अपमान किया और कहा- गाय और गौशालाएं दुर्गंध फैलाती हैं। इसलिए हम परफ्यूम पार्क बनाते हैं। श्री कृष्ण को स्वयं गोपाल कहा जाता है, जिन्हें गायों और उनकी सुरक्षा और देखभाल के लिए दिव्य प्रेम था।' अखिलेश को घेरते हुए शहजाद पूनावाला ने कहा- ‘शर्मनाक है कि वोट बैंक के तुष्टिकरण के लिए कोई कितना नीचे गिर सकता है।’

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिजली कटौती से मंत्री के कार्यक्रम में बाधा, अंधेरे में खोजने पड़े जूते

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड