महंगाई से 'आम आदमी' की फटेगी जेब! पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब ब्रेड भी महंगी, एक पैकेट पर कितने रुपये बढ़े?

Bread Price: अब आपका सुबह का नाश्ता महंगा होने वाला है। दूध के दाम बढ़ने के बाद अब ब्रेड के पैकेट के दाम में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई है। मॉर्डन ब्रेड कंपनी ने सीधे 5 रुपये बढ़ा दिए है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bread Price Hike
ब्रेड के भी बढ़े दाम | Image: Freepik

Bread Price Hike: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। महंगाई की आग अब आम आदमी की रसोई तक पहुंच चुकी है। दूध, पेट्रोल और डीजल के बाद अब ब्रेड के दाम भी बढ़ गए हैं। कई कंपनियों ने ब्रेड के पैकेट के दाम में 5 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। इससे लोगों के नाश्ते का भी बजट बिगड़ने वाला है।

मॉर्डन ब्रेड की कीमतों में 5 रुपये की बढ़ोतरी

मुंबई और आसपास के इलाकों में ब्रेड बनाने वाली प्रमुख कंपनी 'मॉडर्न ब्रेड' (Modern Bread) ने ब्रेड के पैकेट की कीमतों में 5 रुपये तक का बड़ा इजाफा किया है। यह फैसला इंपोर्टेड पैकेजिंग मटेरियल के महंगे होने, ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने और रुपए के कमजोर होने की वजह से लिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अब Britannia और Wibs जैसी कई दूसरी बड़ी कंपनियां भी जल्द ही ब्रेड के दाम बढ़ा सकती हैं।

कीमतें बढ़ने के बाद अब 400 ग्राम वाली सैंडविच ब्रेड की कीमत 40 रुपये से बढ़कर 45 रुपये हो गई है। वहीं, होल व्हीट (आटा) ब्रेड के दाम 55 रुपये से 60 रुपये और मल्टीग्रेन ब्रेड के 60 रुपये से 65 रुपये पहुंच गए हैं। ब्राउन ब्रेड के पैकेट की कीमत 45 रुपये से 50 रुपये हो गई है। छोटे साइज के व्हाइट ब्रेड पैकेट अब 22 रुपये का हो गया है, जो पहले 20 रुपये में मिलता था। इसी तरह छोटा ब्राउन ब्रेड पैकेट 28 रुपये से बढ़कर 30 रुपये का हो गया है।

दूध की कीमतों में हुआ था इजाफा

इससे पहले 14 मई को दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। अमूल और मदर डेयरी ने अपने अलग-अलग दूध वैरिएंट्स के दाम बढ़ाए थे। कंपनियों ने कहा कि किसानों से दूध खरीद की लागत बढ़ने और उत्पादन खर्च अधिक होने की वजह से कीमतों में बदलाव किया गया।

Advertisement

पेट्रोल-डीजल भी लगातार हो रहा महंगा

आम आदमी को एक के बाद एक लगातार महंगाई के झटकों का सामना करना पड़ रहा है। देश में पेट्रोल डीजल के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार (19 मई) को हफ्ते में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ। पेट्रोल की जहां 87 पैसे तो वहीं डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इससे पहले शुक्रवार (15 मई) को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के दामों में एक हफ्ते के अंदर फिर हुई बढ़ोतरी, जानें आपके शहर में अब किस रेट से मिल रहा है पेट्रोल

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड