अभिषेक बनर्जी के बाद अब TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला, सिर से बहने लगा खून, कहा- ड्यूज बॉल से मारा...

अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Attack on Kalyan Banerjee
कल्याण बनर्जी पर हमला | Image: ANI

Attack on Kalyan Banerjee: अभिषेक बनर्जी के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला होने का दावा किया है। सांसद ने आरोप लगाया कि उन्हें ड्यूज बॉल मारा गया है। बनर्जी अपने सिर पर एक पट्टी रखे नजर आए और इस दौरान उनसे सिर से खून भी बह रहा था। कथित हमले के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया।

TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर कथित तौर पर चंडीतला पुलिस स्टेशन के पास हमला किया गया, जब वे चुनाव के बाद हुई हिंसा के संबंध में एक ज्ञापन सौंपने आए थे। वह प्रदर्शनकारियों से घिरे हुए थे, जिन्होंने काले झंडे दिखाए, नारे लगाए गए। 

कल्याण बनर्जी ने क्या कहा? 

कल्याण बनर्जी ने कहा कि मैं अकेला आ रहा था, मेरे साथ कोई नहीं था। BJP सदस्यों ने गाली-गलौज की और मेरे सिर पर एक ड्यूस बॉल से मारा। मेरे सिर से खून बह रहा है... अब लोग तय करेंगे कि यह सही है या गलत कि सांसदों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

BJP ने कल्याण बनर्जी के हमले के दावे को झूठा करार दिया है। पार्टी ने कहा कि वह (कल्याण बनर्जी) ड्रामा कर रहे हैं, उन्हें चोट नहीं आई है। वो अभिषेक बनर्जी के मामले से ध्यान भटकाना चाहते हैं।

Advertisement

अभिषेक पर हमले को लेकर गरमाई सियासत

शनिवार (30 मई) को दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ था। कथित तौर पर उनकी शर्ट फाड़ी गई, उन पर अंडे-पत्थर फेंके और अभिषेक के खिलाफ 'चोर-चोर' के नारे भी लगाए गए। हमले के बाद अभिषेक को अस्पताल भी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ‘मामूली चोट’ की बात कहकर उन्हें अस्पताल में भर्ती करने से इनकार कर दिया। अभिषेक पर हमले को लेकर राज्य की सियासत गरमा हुई है।

यह भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में एक्शन में सुवेंदु सरकार, 5 लोगों की हुई गिरफ्तारी, मंत्री दिलीप घोष बोले- 15 सालों से लोग परेशान थे, हीरो बनने…

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड