Adipurush: भगवान राम को कैसे और क्यों मिला 'आदिपुरुष' का नाम, जानें मतलब और वजह

फिल्म 'Adipurush' की रिलीज के बाद लोगों के मन में इसके नाम को लेकर सबसे बड़ा सवाल चल रहा है कि आखिर ये नाम भगवान श्री राम का कैसे पड़ा और किसने दिया। 

Follow : Google News Icon  
Adipurush Meaning
Adipurush Meaning | Image: self

Adipurush Meaning: सुपस्टार प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' को बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया। राइटर मनोज मुंतशिर और डायरेक्टर ओम राउत की इस पैन इंडिया फिल्म को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। इसी बीच लोगों के मन में फिल्म 'आदिपुरुष' के नाम को लेकर सबसे बड़ा सवाल चल रहा है कि आखिर ये नाम भगवान श्री राम का कैसे पड़ा और किसने दिया। आज इसी सवाल का जवाब हम इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं। 

धर्म ग्रंथों में छुपा है सभी सवालों का जवाब

जब भी रामायण का जिक्र होता है तब भगवान राम के दो नामों का बखान किया जाता है। पहला मर्यादा पुरुषोत्तम और दूसरा आदिपुरुष। बता दें कि धर्म ग्रंथों में भगवान राम के जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र गया है, जिसमें से एक उनके आदिपुरुष नाम के बारे में भी बताया गया है। 

Adipurush नाम से जुड़ी है ये कथा

दरअसल, ब्रह्म पुराण में सृष्टि की रचना का जिक्र किया गया है उसी में भगवान राम के आदिपुरुष नाम के पीछे की कथा भी है। कथा के अनुसार जब सृष्टि का निर्माण हुआ था तब सबसे पहले भगवान विष्णु का जन्म हुआ था। उस समय धरती पर चारो तरफ सिर्फ पानी ही पानी था और विष्णु जी को भी अपने बारे में भी कुछ नहीं पता था। ऐसे में उन्होंने पानी के अंदर ही ब्रह्मा जी की तपस्या की और कुछ समय बाद उनकी ही नाभि से कपल पर बैठे हुए ब्रह्मा जी का जन्म हुआ। ब्रह्मा जी ने ही नीर यानी पानी पर बैठे हुए नर को नारायण कहा। बता दें कि विष्णु धरती पर जन्म लेने वाले पहले पुरुष थे इसलिए उन्हें आदिपुरुष की उपाधि दी गई।

यह भी पढ़ें... Chaturmas 2023: इस साल 4 नहीं बल्कि 5 महीने का होगा चतुर्मास, जानें कब से शुरू हो रहा है भगवान विष्णु का शयनकाल?

Advertisement

क्या है Adipurush का मतलब

आपको बता दें कि 'आदिपुरुष' दो शब्दों से मिलकर बना है। आदि मतलब सबसे पहला ऐसे में आदिपुरुष का मतलब हुआ सबसे पहला आदमी। हालांकि, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसका दूसरा अर्थ परमेश्वर भी होता है। यही वजह है कि हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के आशीर्वाद के साथ ही मांगलिक कार्यों को किया जाता है और जह वह योगनिंद्रा में होते हैं तो सभी मांगलिक कामों को रोक दिया जाता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें... Breakfast Benefits: सुबह का नाश्ता स्किप करने वाले जान लें इसके फायदे, नहीं तो होगा पछतावा

Published By :
Sadhna Mishra
पब्लिश्ड