मुंबई हिट एंड रन मामले में एक्शन, हिरासत में लिए गए पिता और ड्राइवर, आरोपी मिहिर फरार...BMW कार जब्त

Police के पास मिहिर को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। वह अभी फरार है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mumbai Hit & Run Case
मुंबई हिट एंड रन मामला | Image: X

Mumbai Hit & Run Case: पुणे पोर्श कांड के बाद मुंबई से हिट एंड रन का एक और मामला सामने आया है। वर्ली इलाके में BMW कार ने स्कूटी सवार एक दंपती को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक वर्ली कोलीवाडा इलाके में रहने वाली ये दंपत्ति रविवार (7 जुलाई) सुबह ससून डॉक मछली लेने के लिए गई थी। ये लोग मछली लेकर वापस आ रहे थे, इसी दौरान हादसे का शिकार हुए। उनकी स्कूटी को एक BMW कार ने पीछे से टक्कर मारी।

दो लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में...

जिस वक्त ये हादसा हुआ BMW कार में दो लोग मिहिर शाह और राजऋषि सिंह बीदावत, जो कि ड्राइवर है, मौजूद थे। बताया जा रहा है कि मिहिर हादसे के बाद मौके से भाग खड़ा हुआ। वह अब भी फरार है। पुलिस ने अबतक दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, वर्ली पुलिस ने मुंबई के बांद्रा इलाके से BMW कार बरामद कर जब्त की है।

डीसीपी ने मामले को लेकर क्या बताया?

घटना को लेकर डीसीपी जोन 3 कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि आज सुबह लगभग 5 बजकर 25 मिनट पर प्रदीप नाख्वा और उनकी पत्नी कावेरी नाख्वा (45)  को BMW कार ने टक्कर मारी। हादसे के बाद महिला को मुंबई के नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। अबतक की जानकारी के मुताबिक दो लोग मिहिर शाह और राजऋषि राजेंद्र सिंह बीदावत (ड्राइवर) गाड़ी में मौजूद थे। उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पूरे प्रकरण में भारतीय दंड संहिता की धारा 105, 281, 125 (बी), 238, 324 (4) के साथ मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 184, 134 (ए), 134 (बी), 187 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिवसेना नेता का बेटा है मिहिर

डीसीपी ने कहा कि पुलिस के पास मिहिर को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। वह अभी फरार है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक 2 लोगों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रहा है। ड्राइवर राजऋषि राजेंद्र सिंह और कार का मालिक राजेश शाह को हिरासत में है। मिहिर, राजेश शाह का ही बेटा है, जो कि शिवसेना के नेता हैं।

Advertisement

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने इस हादसे पर दुख जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आरोपी कोई भी उसे बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने कहा कि हिट एंड रन का जो मामला आया है, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने पुलिस से बातचीत की है। आरोपी कोई भी हो, एक नजर से देखा जाएगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कानूनी कार्रवाई सख्ती से की जाएगी। कानून के सामने सब बराबर हैं, चाहे जो भी हो।

यह भी पढ़ें: हाथरस के बाद कन्नौज में था बाबा नारायण साकार हरि का सत्संग, मंगलवार के दिन से खास नाता; खुले कई राज

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड