अपडेटेड 31 August 2024 at 12:52 IST

Noida में ACP के बेटों ने भाजपा नेता के बेटे के साथ की मारपीट, 8 लोग हिरासत में लिए गए

नोएडा के सेक्टर 12 में रहने वाले BJP के मंडल अध्यक्ष के बेटे के साथ मारपीट करने के आरोप में एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के दो बेटों को हिरासत में लिया गया है

Follow : Google News Icon  
ACP sons beat up BJP leader son in Noida 8 people detained
ACP sons beat up BJP leader son in Noida 8 people detained | Image: PTI/file

 नोएडा के सेक्टर 12 में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंडल अध्यक्ष के बेटे के साथ शुक्रवार रात मारपीट करने के आरोप में एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के दो बेटों समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि सेक्टर 12 में रहने वाले भाजपा के मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण महावर के घर के पास उनके बेटे प्रशांत गुप्ता के साथ शुक्रवार देर रात मारपीट करने के आरोप में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Advertisement

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में सौरभ चौहान , कुशवेन्द्र सिंह ,दीपक सिंह, रोहित शुक्ला, दीपक चौहान, सचिन मिश्रा ,संजय सिंह और भोले को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि दीपक और कुशवेन्द्र दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी रतनलाल के बेटे हैं। वहीं भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने कहा कि उनके घर के पास एक ‘हुक्का बार’ है जिसका उन्होंने कई बार विरोध किया है और आरोपी इसी बात से नाराज थे इसलिए उन्होंने उनके बेटे पर हमला किया।

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 31 August 2024 at 12:52 IST