जम्मू में पार्किंग विवाद को लेकर BJP नेता को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने यहां पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा के एक युवा नेता पर गोली चलाने के आरोप में एक सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘बख्शी नगर थाने को न्यू प्लॉट इलाके में पार्किंग विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना की सूचना मिली

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
गिरफ्तार | Image: X

पुलिस ने यहां पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा के एक युवा नेता पर गोली चलाने के आरोप में एक सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘बख्शी नगर थाने को न्यू प्लॉट इलाके में पार्किंग विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। अधिवक्ता कनव शर्मा शुक्रवार को विद्युत विकास विभाग (पीडीडी) के लाइनमैन के कमरे के बाहर गली में अपना वाहन खड़ा कर रहे थे, तभी पीडीडी कर्मचारी रविंदर सिंह का उनके साथ विवाद हो गया।’’

उन्होंने बताया कि बहस के दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई। प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और कनव पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि कनव को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए जीएमसी रेफर कर दिया गया।

Advertisement

प्रवक्ता ने बताया कि घटना के बाद सिंह मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि सिंह की तलाश शुरू की गई और उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। कनव शर्मा जम्मू जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं और वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्र मोहन शर्मा के बेटे हैं।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड