Surya Chauhan Murder: आरोपी असद का एनकाउंटर और अब घर पर चलेगा बुलडोजर? प्रशासन ने चस्पा किया नोटिस, अवैध कब्जा हटाने का अल्टीमेटम

Ghaziabad news: गाजियाबाद के सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड में एनकाउंटर के बाद प्रशासन ने आरोपी असद के घर पर उप जिलाधिकारी ने मुनादी कराकर नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में 5 दिन के अंदर बड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Surya Chauhan Murder Case
सूर्या चौहान हत्याकांड | Image: Republic

Ghaziabad Khoda Surya Murder Case: गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर हो चुका है। अब मामले में प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। असद के घर के बाहर उपजिलाधिकारी द्वारा जारी नोटिस चिपकाया गया है। नवनीत विहार में असद के पुराने घर पर अवैध कब्‍जे का नोटिस चस्‍पा दिया गया है। इस दौरान ढोल बजवाकर और लाउडस्पीकर से पूरे इलाके में 15 दिन के अंदर अवैध कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया गया।

नोटिस में कहा गया है कि यह घर सरकारी जमीन पर किया गया एक अवैध कब्जा है। नोटिस में सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगर 15 दिन के अंदर कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन अपने स्तर से  नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। इस कार्रवाई का पैसा भी असद के परिवारवालों से वसूला जाएगा।

मकान असद के पिता नवाब के नाम पर था

जानकारी के अनुसार ये असद का पुराना घर है। जहां सूर्या की हत्या हुई, वहां से ये घर महज 50 मीटर की दूरी पर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि 8 महीने पहले असद यहीं रहता था। पिछले 3 दिन से मकान बंद है। कुछ किरायेदार यहां रहते थे। लोगों का कहना है कि ये मकान असद के पिता नवाब के नाम पर था, जिसे शायद बेच दिया गया। असद की मां के देहांत के बाद उसका व्यवहार बदल गया था।

एनकाउंटर में मारा गया असद

तीन दिन पहले बकरीद के दिन, 28 मई को गाजियाबाद के खोड़ा में 17 साल के सूर्या चौहान की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या हो गई। मुख्य आरोपी असद और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए बकरीद के दिन सूर्या को 'कुर्बानी देखने' के बहाने घर बुलाया था। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में मार गिराया।

Advertisement

असद को पिता नवाब ने उकसाया था

पुलिस सूत्रों का दावा है कि असद के पिता नवाब ने ही उसे बकरीद के दिन सूर्या पर चाकू से हमला करने के लिए भड़काया था।पुलिस ने बताया कि यह घटना मोटरसाइकिल चलाने को लेकर हुए विवाद के कारण हुई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ANI को बताया, "पूछताछ के दौरान, आरोपी फरहान ने खुलासा किया कि 28 मई को दोपहर करीब 3:00 बजे, मुख्य आरोपी असद की सूर्या के साथ बाइक चलाने को लेकर तीखी बहस हुई थी। बाद में असद ने इस झगड़े के बारे में अपने पिता नवाब और अपने दोस्तों को बताया। इसके बाद, उन्होंने सूर्या को सबक सिखाने की योजना बनाई।"

पुलिस ने आगे बताया कि उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे, आरोपियों ने नवनीत विहार की गली नंबर 4 में सूर्या को घेर लिया। अधिकारी ने आगे बताया कि फरहान ने असद को एक चाकू दिया, जबकि असद के पिता नवाब ने उसे 'किस्सा खत्म करने' के लिए उकसाया। इसके बाद असद ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। जब पीड़ित खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा, तो आरोपियों ने यह मान लिया कि वह मर चुका है और वे मौके से फरार हो गए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'पहले नीतीश कुमार...', मां राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के मिले नोटिस पर भड़के बेटे तेज प्रताप यादव, सियासी हलचल तेज

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड