Saif Ali Khan Attack: पुलिस के हत्थे चढ़ा सैफ अली खान पर चाकू से वार करने वाला मोहम्मद आलियान, पूछताछ में कबूला जुर्म

जानकारी के अनुसार आरोपी एक रेस्टोरेंट में काम करता था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने कबूल लिया है कि उसने ही सैफ अली खान पर हमला किया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Saif Ali Khan Attacker Arrested
Saif Ali Khan Attacker Arrested | Image: Instagram, ANI

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। देर रात ठाणे से एक शख्स  की गिरफ्तारी हुई थी। यह वही शख्स है, जिसने 16 जनवरी की रात सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर चाकुओं से 6 वार किए और बुरी तरह लहुलूहान कर दिया। आरोपी शख्स का नाम मोहम्मद आलियान बताया जा रहा है, जबकि पहले उसने अपना नाम विजय दास बताया था। 

जानकारी के अनुसार आरोपी एक रेस्टोरेंट में काम करता था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने कबूल लिया है कि उसने ही सैफ अली खान पर हमला किया था।

ठाणे से हुई आरोपी की गिरफ्तारी

बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त अभियान के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे हीरानंदानी एस्टेट स्थित एक निर्माण स्थल पर उसे ट्रैक किया। यहां वह घनी झाड़ियों में छिपा हुआ था। काफी देर तक तलाश के बाद उसे पकड़ लिया गया और बांद्रा पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसकी हिरासत की मांग करेगी। मुंबई पुलिस के अनुसार आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास समेत कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से भी व्यक्ति को लिया था हिरासत में…

वहीं, आज (19 जनवरी) सुबह 9 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुंबई पुलिस मामले में अधिक जानकारी देगी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से संदिग्ध आकाश कैलाश कन्नौजिया (31) हिरासत में लिया गया था। छत्तीसगढ़ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने संदिग्ध को दुर्ग जिले में ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने पर रोका। वहीं, मध्य प्रदेश से भी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। उसके सैफ अली खान के चाकू घोंपने के मामले से संभावित संबंध के बारे में अटकलें लगाई गई थीं। हालांकि बाद में अधिकारियों ने इन दावों को खारिज करते हुए बताया कि उसे एक अलग मामले के लिए  हिरासत में लिया गया।

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 16 जनवरी को रात करीब 2 बजे एक शख्स ने बांद्रा स्थित सैफ अली खान के घर में एंट्री की। इसके बाद उसने एक्टर पर चाकू से हमला किया। इस अटैक में सैफ अली खान बुरी तरह जख्मी हो गए। उन पर चाकुओं से 6 वार किए गए, जिसमें से दो जख्म काफी गहरे थे। उन्हें ऑटो से अस्पताल पहुंचाया गया, क्योंकि देर रात घर में ड्राइवर नहीं था। ऑटोवाले ने बताया कि सैफ अपने बेटे तैमूर और एक मेड के साथ अस्पताल गए थे। उसने बताया कि सैफ कुर्ता पहने हुए थे जो खून से सना हुआ था।

अब कैसी है सैफ की हालत?

अस्पताल पहुंचने के बाद सैफ की सर्जरी की गई। फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को डॉक्टर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक्टर के स्वास्थ्य से जुड़ी अहम जानकारी दी। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सैफ तेजी से रिकवर कर रहे हैं और उनकी सर्जरी पूरी हो चुकी है। उनकी हालत में आए सुधार को देखते हुए उन्हें नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 21 जनवरी को उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।

Advertisement

बता दें कि सैफ के रीढ़ की हड्डी से करीब 3 इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर ये टुकड़ा एक मिलीमीटर भी अंदर घुस जाता तो सैफ अली खान के जान को खतरा हो सकता था।

यह भी पढ़ें: सैफ अली खान पर हुआ सवाल, तो उर्वशी फ्लॉन्ट करने लगी डायमंड की घड़ी; थू-थू होने पर मांगी माफी... फिर भी पीछे पड़े ट्रोलर्स

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड