J&K में कांग्रेस नेता के साथ बड़ा हादसा, राहुल गांधी के कार्यक्रम से लौटते वक्त ट्रक ने कुचला; मौत

राहुल गांधी के एक कार्यक्रम से लौटते समय पार्टी के वरिष्ठ नेता की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Congress leader Shadi Lal Pandita killed in road accident near Nagor
Congress leader Shadi Lal Pandita killed in road accident near Nagor | Image: X

Jammu-Kashmir News: जम्मू में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक कार्यक्रम से लौटते समय पार्टी के वरिष्ठ नेता की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।

दरअसल, गुरुवार यानी कि 22 अगस्त की शाम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शादी लाल पंडित कार्यक्रम से लौटते वक्त दुर्घटना का शिकार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब वह जागती प्रवासी टाउनशिप की ओर जा रहे थे। बस्ती की ओर लौटते वक्त एक ट्रक ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

कश्मीरी प्रवासी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पंडित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और कश्मीरी प्रवासियों के मुद्दे उठाते रहते थे। JKPCC के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने कहा कि वह युवा कांग्रेस के दिनों से ही पार्टी से जुड़े रहे।

शादी लाल पंडित के निधन पर जताया शोक

कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। शादी लाल पंडित की मौत पर एआईसीसी प्रभारी भरत सिंह सोलंकी, जेकेपीसीसी अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा, कार्यकारी अध्यक्ष तारा चंद और रमन भल्ला, पूर्व मंत्री योगेश साहनी, पीसीसी प्रवासी सेल के अध्यक्ष एचएल पंडिता, कमल फोतेदार और कई अन्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

Advertisement

विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे राहुल

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचे हुए हैं। साल 2019 में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म किए जाने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीट पर तीन चरण 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को चुनाव कराए जाएंगे। चार जून को मतगणना होगी। 

यह भी पढ़ें: Kolkata Rape Case: काली रात की करतूत को बताने में किसने की देरी? बड़ा खुलासा, देखें पूरी टाइमलाइन

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड