महाराष्ट्र के बीड में बड़ा हादसा: रोडवेज बस ने 3 लोगों को कुचला, मौके पर तीनों ने तोड़ा दम; चालक गिरफ्तार

MSRTC की बस बीड से परभणी की ओर जा रही थी, तभी उसने सड़क किनारे प्रशिक्षण ले रहे तीन लोगों को कुचल दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maharashtra, Beed Accident News
Maharashtra, Beed Accident News | Image: Representational

Maharashtra Accident News: महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार तड़के राज्य परिवहन की एक बस ने तीन लोगों को कुचल दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब छह बजे हुई जब युवाओं का एक समूह बीड तालुका के घोडका राजुरी गांव के पास पुलिस भर्ती के लिए प्रशिक्षण ले रहा था। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस बीड से परभणी की ओर जा रही थी, तभी उसने सड़क किनारे प्रशिक्षण ले रहे तीन लोगों को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि समूह के दो अन्य लोग सुरक्षित बच गए।

अधिकारी ने बताया कि मृतक सुबोध मोरे (20), विराट घोडके (19) और ओम घोडके (20), घोडका राजुरी गांव के निवासी थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीड के जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने राज्य परिवहन की बस में तोड़फोड़ की और मृतकों के परिजनों के लिए राज्य परिवहन विभाग में नौकरी की मांग की।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: 'संगम की रेती पर पूरे भारत के...', PM मोदी ने 'मन की बात' में महाकुंभ को बताया एकता का उत्सव

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड