जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में हादसा, गाड़ी के नदी में गिरने से चार लोगों की मौत, दो लापता

J&K: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर नदी में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Vehicle with 5 Falls Down in Gorge in Kishtwar
Vehicle with 5 Falls Down in Gorge in Kishtwar | Image: Republic

J&K: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर नदी में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पद्दार इलाके में हुई दुर्घटना के बाद चालक समेत दो लोग लापता हैं। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है। उधमपुर से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह जानकर दुख हुआ कि वाहन में सवार चार यात्री मृत पाए गए हैं। चालक सहित दो अन्य व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’’

मंत्री ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना की रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद किश्तवाड़ के उपायुक्त राजेश कुमार शवन से संपर्क किया। उन्होंने कहा, ‘‘बचाव दल काम कर रहा है। मैं पल-पल की जानकारी ले रहा हूं।’’

Advertisement

यह भी पढ़ें: BPSC Protest: आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर की अब कैसी है तबीयत? डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड