'हमारा और INDIA ब्लॉक के आंदोलन का एक ही मकसद CJP राजनीति पार्टी...', अभिजीत दिपके ने बताया ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी रहेगा विरोध-प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा है,"मुझे किसी सुरक्षा की जरूरत नहीं है। हम सभी का मकसद एक ही है और हम ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।"

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CJP Delhi Protest CJP leaders Abhijeet Dipke, Ashutosh Ranka, and Saurav Das
CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने बताया ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी रहेगा विरोध-प्रदर्शन | Image: X

जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के लिए जबरन घुसने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को बड़ा झटका लगा है। स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने बुधवार को सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, अजिंक्य शिंदे को जमानत मंजूर कर ली गई। कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि मुझे किसी सुरक्षा की जरूरत नहीं है और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मंगलवार को उस समय हिरासत में लिया गया था जब दोनों जबरन अवरोधक पार कर जंतर-मंतर क्षेत्र में घुस गए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। दोनों जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराने की कोशिश कर रहे थे।  इससे पहले भी आशुतो और सौरव  से बॉन्ड भरवाया गया था और एक साल तक किसी भी बगैर मंजूरी वाले प्रदर्शन से दूर रहने को कहा गया था। अब दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पार्टी के चीफ ने साफ कहा है कि उनका आंदोलन रूकने वाला नहीं है।

हमारी लड़ाई जारी रहेगी-अभिजीत दिपके

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, "मुझे किसी सुरक्षा की जरूरत नहीं है। हम सभी का मकसद एक ही है और हम ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ रहे हैं, जो चुनावों में धांधली कर रहे हैं और जो नरेंद्र मोदी को सत्ता में बने रहने में मदद कर रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी एक स्वतंत्र दबाव समूह है और हमेशा रहेगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम INDIA ब्लॉक के खिलाफ हैं। हमारा और INDIA ब्लॉक का आंदोलन एक ही मकसद के लिए है।"

राजनीतिक पार्टी के रूप में रजिस्टर नहीं होगी CJP-दिपके

पत्रकारों के सवाल पर कि क्या सीजेपी राजनीतिक पार्टी के रूप में रजिस्टर हो रही है, दिपके ने स्पष्ट किया, “नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है। हम स्वतंत्र रूप से गलत के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।” 

Advertisement

काल का पहिया दोबारा घूम गया है-AAP

वहीं, सौरव दास और आशुतोष रांका को सजा मिलने पर AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, "काल का पहिया दोबारा घूम गया है और हम दोबार 1975 के समय में आ गए हैं। इंदिरा गांधी की राजनीतिक अस्थिरता थी। उनके चुनाव में धांधली के आरोप लगे थे। युवाओं और छात्रों के आंदोलन हो रहे थे। अर्थव्यवस्था ठीक नहीं थी। वैसा ही आज है।

"चुनाव प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। युवा और छात्र सड़क पर हैं। देश की आर्थिक स्थिति चिंताजनक है। जो नेता सरकार पर सवाल उठा रहे हैं उनकी गिरफ्तारियां सरकार ने शुरू कर दी हैं। पिछले 1 महीने में मुझ पर ही 1 दर्जन मुकदमे किए गए हैं, गैर जमानती हैं जिस दिन चाहे पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। तमाम बड़े नेताओं पर ऐसे मामले बनाएं जा रहे हैं ताकि जिस दिन जरूरत पड़ेगी उनको रातों-रात गिरफ्तार करके तिहाड़ जेल में डाला जा सके। बहुत चिंता का समय है।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: CJP को कोर्ट से झटका, आशुतोष रांका-सौरव दास 5 दिन की न्यायिक कस्टडी में

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड