मैं अरेस्ट होने ही आया हूं...दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर अभिजीत दीपके-पुलिस के बीच हुई तू-तू, मैं-मैं, VIDEO में हाथ जोड़े दिखे CJP संस्थापक
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को विमान के अंदर से हिरासत में ले लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान के उतरने के बाद पुलिस अंदर दाखिल हुई और दीपके समेत दास और रांका को हिरासत में ले लिया।
- भारत
- 2 min read

Abhijeet Dipke Detained from Flight: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज यानी 10 अक्तूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन है। इससे पहले की दिल्ली पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया है।
अभिजीत दीपके समेत दास और रांका फ्लाइट से ही डिटेन कर लिए गए हैं। दरअसल, फ्लाइट में पुलिस को देखते ही दीपके, दास और रांका को समझने में देरी नहीं लगी कि पुलिस उन्हें ही पकड़ने आई है। इस दौरान दीपके ने हाथ जोड़ते हुए पुलिस से कहा, 'मैं यहां गिरफ्तार होने ही आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए।' वहीं दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा कि यह गिरफ्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।
दीपके को बस में डालकर ले गई पुलिस
इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने विमान के भीतर से तीनों को हिरासत में ले लिया। तीनों को विमान से उतारकर एक बस में ले जाया गया है।
CJP ने की दीपके एंड टीम की हिरासत की निंदा
वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी ने दीपके एंड टीम की हिरासत की निंदा की है। सीजेपी ने आरोप लगाया कि हिरासत उसके नेताओं को उनके प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की जगह तक पहुंचने से रोकने के लिए पहले से सोची समझी चाल का हिस्सा थी।
Advertisement
ध्रुव राठी गुरुग्राम से हिरासत में
इससे पहले ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया जा चुका है। उन्हें गुरुग्राम के सेक्टर 56, केंद्रीय विहार इलाके से हिरासत में लिया गया। दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली थी कि वे अपने माता-पिता के घर पहुंचे हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस और गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।