अपडेटेड 16 November 2023 at 13:41 IST

Aate Ke Deepak: किस परेशानी में कौन से आटे का दीपक जलाना होता है शुभ? कर लें नोट

Aate Ka Deepak: गेंहू के आटे के अलावा कई अन्य तरह के आटे के दीपक को जलाना काफी शुभ माना जाता है।

Follow : Google News Icon  
जलाए इस आटे का दीपक (फोटो : Shutterstock)
जलाए इस आटे का दीपक (फोटो : Shutterstock) | Image: self

Aate Ka Deepak Jalane Ke Fayde: हिंदू धर्म में दीपक (Diya) जलाना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सनातन धर्म में किसी भी देवी-देवता की पूजा बिना दीपक जलाए संपूर्ण नहीं होती है। इतना ही नहीं, किसी भी अच्छे काम को करने के लिए दीपक जलाना शुभ माना जाता है। सुबह की पूजा हो या भगवान की आरती करनी हो, बिना दीपक के ये सभी कार्य सम्पन्न नहीं माने जाते हैं। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • क्या जीवन में हैं दुख-परेशानियां?
  • पाना चाहते हैं सुख-समृद्धि? 
  • जानिए कौन से आटे का दीपक जलाना होगा शुभ

वहीं, दीपक को ज्योतिष शास्त्र में एक विशेष स्थान दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में मिट्टी के दीपक को तो विशेष दर्जा दिया ही गया है साथ ही इस शास्त्र के मुताबिक आटे के दीपक को जलाए जाने का भी अहम महत्व है। माना जाता है कि आटे का दीपक जलाने से जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है। अगर आपको भी सुख-समृद्धि चाहिए तो आपको गेंहू के आटे के साथ-साथ कुछ अन्य विशेष आटे का भी दीपक जलाना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन आटों के दीपक के बारे में।

कौन से आटे का दीपक जलाना माना जाता है शुभ

गेहूं के आटे का दीपक

गेंहू के आटे का दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप किसी तरह के वाद-विवाद, झगड़े इत्यादि में फंसे हुए हैं तो आपको गेंहू के आटे का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इसे जलाने से आपकी सभी दिक्कतें और कठिनाईयां दूर हो सकती हैं। 

Advertisement

उड़द दाल के आटे का दीपक

गेंहू के आटे का दीपक जलाने के अलावा आप उड़द की दाल से बने आटे का भी दीपक जला सकते हैं। ये आपको सफलता की ओर ले जाने का काम करेगा। अगर आप अपने शत्रु को हराकर जीत हासिल करना चाहते हैं तो उड़द की दाल से बना दीया जरूर जलाएं।

Advertisement

मूंग दाल के आटे का दीपक

शास्त्र के मुताबिक, घर में सुख-शांति बरकरार रखने के लिए आप मूंग की दाल के आटे का दीपक भी जला सकते हैं। इसे जलाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। 

ये भी पढ़ें : Chhath Puja 2023: छठ पूजा में करें इन नियमों का पालन, छठी मैया पूरी करेंगी हर मनोकामना

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 16 November 2023 at 13:41 IST