Punjab: जालंधर के नए मेयर के नाम का ऐलान, आप पार्षद विनीत धीर के सिर सजा जीत का ताज

आम आदमी पार्टी के पार्षद विनीत धीर को शनिवार को जालंधर नगर निगम का महापौर चुना गया। बलबीर सिंह बिट्टू ढिल्लों को वरिष्ठ उपमहापौर चुना गया है जबकि मलकीत सिंह को उपमहापौर चुना गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Punjab CM Bhagwant Mann calls for a live debate on SYL Canal row
Punjab CM Bhagwant Mann | Image: Image: PTI

आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद विनीत धीर को शनिवार को जालंधर नगर निगम का महापौर चुना गया। बलबीर सिंह बिट्टू ढिल्लों को वरिष्ठ उपमहापौर चुना गया है जबकि मलकीत सिंह को उपमहापौर चुना गया है।

पार्टी के एक बयान के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने निगम के तीन नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि आप सरकार जालंधर के विकास के लिए कटिबद्ध है। मान ने कहा कि शहर का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी तीनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप के महापौर की नियुक्ति से जालंधर के विकास में तेजी आएगी। पिछले महीने निगम चुनाव में आप जालंधर में कुल 85 में से 38 वार्ड में जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। बाद में अन्य दलों के आठ नवनिर्वाचित पार्षदों ने आप को समर्थन देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें: 'BJP की गंदी नीयत का पर्दाफाश करूंगा', शाह पर केजरीवाल का हमला

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड