अपडेटेड 5 October 2025 at 12:46 IST

अरविंद केजरीवाल नहीं; AAP ने राज्यसभा के लिए इस बिजनेसमैन के नाम का किया ऐलान, कभी करते थे मजदूरी, आज हैं करोड़ों के मालिक- Profile

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए अपने कैडिडेट के नाम पर फाइनल मुहर लगा दिया है।

Follow : Google News Icon  
Aam Aadmi Party announces Rajinder Gupta as Rajya Sabha candidate punjab know profile arvind kejriwal
अरविंद केजरीवाल नहीं; AAP ने राज्यसभा के लिए इस बिजनेसमैन के नाम का किया ऐलान, कभी करते थे मजदूरी, आज हैं करोड़ों के मालिक- Profile | Image: AAP-X

Who Is  Rajinder Gupta: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए अपने कैडिडेट (Rajya Sabha candidate)के नाम पर फाइनल मुहर लगा दिया है। पंजाब Trident Group के अध्यक्ष राजिंदर गुप्ता (Rajinder Gupta) आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार घोषित किया है। यह सीट संजय अरोड़ा के विधानसभा उपचुनाव लड़ने और मंत्री बनने के बाद खाली हुई थी। सूत्रों की मानें तो राजिंदर गुप्ता कल नामांकन दाखिल कर सकते ह‍ैं। नामांकन में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि पंजाब से राज्यसभा की एक सीट के लिए 24 अक्टूबर को उपचुनाव होगा।

जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी ने सर्वसम्मति से राजिंदर गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी है। बता दें कि राजेंद्र गुप्ता पंजाब योजना बोर्ड के वाइस चेयरमैन थे। एक दिन पहले ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

राजिंदर गुप्‍ता के बारे में जानिए

राजिंदर गुप्ता पंजाब के एक जाने-माने उद्योगपति हैं और ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस हैं। उनका पंजाब की नौकरशाही और राजनीतिक गलियारों में दो दशकों से अधिक समय से गहरा प्रभाव रहा है। उन्हें 2022 में AAP सरकार द्वारा योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, और इस साल अगस्त में उन्हें श्री काली देवी मंदिर सलाहकार समिति का प्रमुख भी बनाया गया। 

इससे पहले भी, उन्होंने कांग्रेस और अकाली-भाजपा गठबंधन सरकारों के दौरान योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है, और उन्हें कई बार कैबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा भी दिया गया है। उनका लंबा अनुभव और प्रभावशाली नेटवर्क उन्हें पंजाब की राजनीति में एक मजबूत चेहरा बनाता है।

Advertisement

कभी 30 रुपए में मजदूरी किया करते थे राजिंदर गुप्‍ता

राजिंदर गुप्ता का जन्म 1959 में पंजाब के लुधियाना में हुआ था। उनके पिता एक कपास व्यापारी थे। बताया जाता है कि महज 14 वर्ष की उम्र में उन्होंने स्कूल छोड़ दिया और उनका बचपन काफी कठिनाईयों भरा रहा था। उन्होंने प्रति दिन मात्र 30 रुपये के हिसाब से मजदूरी भी की। साल 1976 में उन्होंने मोमबत्ती बनाने की छोटी फैक्ट्री लगाई थी। 

जिसके बाद 1990 में ट्राइडेंट ग्रुप की स्थापना की, जो टेक्सटाइल्स पेपर और केमिकल्स के क्षेत्र में काम करती है। 1992 से 2012 तक वह ट्राइडेंट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर रहे. वर्तमान में वह ट्राइडेंट के चेयरमैन हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेट वर्थ 1.2 बिलियन डॉलर (लगभग 10,000 करोड़ रुपये) थी। परिवार में उनकी पत्नी मधु गुप्ता और दो बच्चे हैं।

Advertisement

केजरीवाल के नाम की थी चर्चा

इससे पहले जून में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने को लेकर भी कई अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, उन्होंने खुद इन अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कहा था कि वे राज्यसभा नहीं जा रहे। 23 जून को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे पूछा गया कि पार्टी राज्यसभा में अरोड़ा की जगह किसे भेजेगी, तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि मुझे तो कई बार राज्यसभा भेजा जा चुका है उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति निर्णय लेगी, लेकिन वे स्वयं ऊपरी सदन में नहीं जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- स्वामी चैतन्यानंद सिर्फ लड़कियों की फोटो पर करता था कमेंट, 'दुबई' वाले पोस्‍ट को किया लाइक, एयरहोस्‍टेस की तस्‍वीर पर लिखा I Love...

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 5 October 2025 at 12:46 IST