शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित, बस धैर्य रखने की जरूरत... धन, सुख-समृद्धि सब मिलेगा; जाने कैसा रहेगा आपका दिन ?

कुछ राशियों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा, तो कुछ को धैर्य रखने की जरूरत है। माता लक्ष्मी की पूजा करें और सकारात्मक सोच रखें।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
horoscope
आज का राशिफल | Image: Shutterstock

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है, इसलिए धन और सुख-समृद्धि से जुड़ी चीज़ों पर खास ध्यान दें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। 

  • मेष (Aries) – आज आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है, लेकिन धैर्य रखें। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं, बस शांत रहकर सही फैसले लें।
  • वृषभ (Taurus) – बोलचाल में मिठास रहेगी, लेकिन मन थोड़ा अशांत रह सकता है। धैर्य बनाए रखें और सेहत का ध्यान दें। अगर किसी नौकरी के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता मिलने के योग हैं।
  • मिथुन (Gemini) – आज मन थोड़ा अस्थिर रहेगा। गुस्से से बचें और सोच-समझकर बोलें। बिज़नेस में दौड़-भाग ज्यादा होगी, लेकिन मुनाफा भी बढ़ेगा। किसी नए शहर में काम का मौका मिल सकता है।
  • कर्क (Cancer) – आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है, लेकिन चिंता न करें, दिन ठीक रहेगा। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन या अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
  • सिंह (Leo) – धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। किसी पुराने दोस्त से बिजनेस का ऑफर मिल सकता है, जो फायदेमंद रहेगा। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
  • कन्या (Virgo) – आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और पढ़ाई-लिखाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे। लेखन, कला या बौद्धिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। आय बढ़ने के नए मौके बन सकते हैं।
  • तुला (Libra) – मन में शांति और खुशी बनी रहेगी। लेकिन अपनी भावनाओं पर काबू रखें, वरना रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है। पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • वृश्चिक (Scorpio) – दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, लेकिन बिज़नेस में अच्छा लाभ मिल सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी और पढ़ाई से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं।
  • धनु (Sagittarius) – मन थोड़ा अशांत रह सकता है और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है। खर्चों पर कंट्रोल रखें।
  • मकर (Capricorn) – आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन मन कभी-कभी बेचैन हो सकता है। नकारात्मक विचारों से बचें और माता की सेहत का खास ध्यान रखें। नौकरी में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा, जिससे आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।
  • कुंभ (Aquarius) – मन थोड़ा अशांत रहेगा, लेकिन धैर्य रखें। आपकी बातचीत और व्यवहार से बिजनेस में मुनाफा होगा। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
  • मीन (Pisces) – मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है, लेकिन धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। बिजनेस में अच्छे मौके मिल सकते हैं और परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

कुछ राशियों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा, तो कुछ को धैर्य रखने की जरूरत है। माता लक्ष्मी की पूजा करें और सकारात्मक सोच रखें।

यह भी पढ़ें : मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा..., Exit Polls पर अवधेश प्रसाद का बड़ा दावा

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड