अपडेटेड 21 November 2025 at 21:36 IST

Aadhaar Card: आधार कार्ड में इस तारीख से पहले कर लीजिए ये अपडेट, वरना लगेगा ज्यादा पैसा

Aadhaar Card: देश में आधार कार्ड कितना जरूरी डॉक्यूमेंट्स है, इसके बारे में लगभग हर कोई जानता है। आधार कार्ड को लेकर हाल में ही एक बड़ी खबर आई है कि 14 जून, 2026 के बाद से बायोमेट्रिक अपडेट के लिए अधिक चार्ज देने पड़ सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Aadhaar Biometric Updates
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Aadhaar/X

Aadhaar Card: आधार कार्ड यानी यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI), भारतीय लोगों के लिए कितना जरूरी डॉक्यूमेंट्स है, इसके बारे में अधिक बताने की जरूरत नहीं है। आज की तारीख में किसी भी बैंक में अकाउंट ओपन करने से लेकर किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए चले जाए, हर जगह आधार कार्ड मांगा ही मांगा जाता है।

आधार कार्ड में जब भी बड़े-बड़े बदलाव होते हैं, तब-तब लोगों पर इसका असर पड़ता है, क्योंकि अगर समय पर आधार कार्ड में बदलाव नहीं करते हैं, तो दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हाल में ही खबर आई है कि बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये की फीस लगेगी। ऑनलाइन अपडेट 14 जून, 2026 तक फ्री रहेंगे। आइए जानते हैं हाल में हुए आधार कार्ड बदलाव के बारे में।

बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने हाल में ही नई फीस का ब्योरा जारी किया है। खबरों के अनुसार अब डेमोग्राफिक डिटेल्स अपडेट करने के लिए 75 रुपये फीस लगेंगी। इसके अलावा, अगर कोई बायोमेट्रिक अपडेट करवाने के लिए जाता है, तो 125 रुपये की फीस लगेगी। हालांकि, ऑनलाइन 14 जून, 2026 तक फ्री है, उसके बाद आपको नई फेस देनी होंगी।

5-7 और 15-17 साल के बच्चों के लिए फ्री

आधार कार्ड डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक अपडेट के लिए बच्चों को लेकर छूट दिया गया है। जी हां, UIDAI के अनुसार 5-7 के बच्चों के अलावा 15-17 साल के बच्चों के लिए भी बायोमेट्रिक अपडेट आगे भी फ्री जारी रहेगी।

Advertisement

आधार-पैन लिंक करना अनिवार्य

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) के अनुसार आधार कार्ड और पैन कार्ड को एक साथ लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। दोनों को लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। खबरों के अनुसार अगर कोई लिंक नहीं करता है, तो पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: Aadhaar Card: आधार कार्ड से जुड़े ये 3 नियम बदल गए हैं, जल्दी से अपडेट कर लीजिए, 75 की जगह अब 125 रुपये देने होंगे

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 21 November 2025 at 20:43 IST