Aadhaar Update: आधार कार्ड में कब तक करा सकते हैं फ्री बायोमेट्रिक्स? उसके बाद देना होगा 125 रुपये; जानिए नया नियम

Aadhaar Card Free Update: यदि आप अपना या फिर अपने बच्चे का बायोमेट्रिक अपडेट कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। वहां, जाकर आप बायोमेट्रिक्स अपडेट करा सकते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Aadhaar Update
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Aadhaar/X

Aadhaar Card Free Update: आज देश में आपकी पहचान के लिए आधार कार्ड एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज बन चुका है। स्कूल में एडमिशन से लेकर एयरपोर्ट पर प्रवेश तक, नौकरी से लेकर वोटिंग तक, हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती हुई देखी जाती है। एक तरह से यह सबसे आसान तरीके और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला एक दस्तावेज बन गया है।

आधार कार्ड बनवाने के लिए बायोमेट्रिक्स वेरिफिकेशन अनिवार्य होता है। बीते दिनों भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इसके लिए एक नया नियम लागू किया था। इसके जरिए आप फ्री में बायोमेट्रिक्स अपडेट या वेरिफिकेशन करा सकते हैं। हालांकि, इसके कुछ नियम हैं, आइए उसके बारे में जानते हैं।

7-15 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए कोई फीस नहीं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे का, आधार के लिए नामांकन उसकी तस्वीर, नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और जन्म प्रमाण पत्र प्रदान करके किया जाता है। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के आधार नामांकन के लिए उनके उंगलियों के निशान और आंखों की पुतलियों के बायोमेट्रिक्स नहीं लिए जाते, क्योंकि वे उस आयु तक परिपक्व नहीं होते।

इसलिए, मौजूदा नियमों के अनुसार, बच्चे के पांच वर्ष की आयु पूरी करने पर उसके आधार में उंगलियों के निशान, आंखों की पुतलियों और तस्वीर को अनिवार्य रूप से अपडेट करना जरूरी है। इसे पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) कहा जाता है। इसी तरह, 15 वर्ष की आयु होने पर बच्चे को एक बार फिर बायोमेट्रिक्स अपडेट कराना जरूरी होता है, जिसे दूसरा MBU कहा जाता है।

Advertisement

पहला और दूसरा MBU, यदि क्रमशः 5-7 वर्ष और 15-17 वर्ष की आयु के बीच कराया जाता है, तो यह नए नियम के तहत निःशुल्क है। नए नियम के तहत अब 5-17 वर्ष की आयु वर्ग के सभी बच्चों के लिए एमबीयू प्रभावी रूप से निःशुल्क है।

कब तक करा सकते हैं फ्री बायोमेट्रिक्स? 

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने फ्री में बायोमेट्रिक्स अपडेट को लेकर डेट भी बताई है। आप आधार कार्ड अपडेट को लेकर मिलने वाली इस फ्री सेवा को 30.09.2026 तक ले सकते हैं। उसके बाद आपको 125 रुपये देना पड़ सकता है।

Advertisement

कहां पर करा सकते हैं बायोमेट्रिक अपडेट?

यदि आप अपना या फिर अपने बच्चे का बायोमेट्रिक अपडेट कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। वहां, जाकर आप बायोमेट्रिक्स अपडेट करा सकते हैं। बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए आपको अपने साथ अपना आधार कार्ड और बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट या नियम के तहत कोई जरूरी दस्तावेज लाना होता है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/hi/ पर जा सकते हैं।

एक नजर में पूरी खबर

बायोमेट्रिक अपडेट नामांकित बायोमेट्रिक्स का अपडेट (Biometric Update Update of enrolled biometrics)

  • 5 से 7 वर्ष की आयु के बीच पहली बार बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क है।
  • 15 से 17 वर्ष की आयु के बीच पहली या दूसरी बार बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क है।
  • 17 वर्ष के बाद या फिर दो बार से अधिक कराने पर 125 रुपये शुल्क लगेगा।
  • आधार कार्ड अपडेट को लेकर मिलने वाली इस फ्री सेवा को 30.09.2026 तक ले सकते हैं। 

ये भी पढ़ें - UP में 2027 चुनाव को लेकर सपा का नया नारा, कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर आएगी 'प्रबल इंजन' की सरकार; BJP के डबल इंजन की निकाली काट

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड