अपडेटेड 3 October 2024 at 00:09 IST

दिल्ली में नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से दुष्कर्म

दिल्ली में 55 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
minor girl raped
रेप | Image: Freepik

दिल्ली में 55 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सुनील (35) के रूप में हुई है। पीड़ित महिला के मुताबिक उसकी कुछ महीने पहले ही सुनील से दोस्ती हुई थी।

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को सफदरजंग एन्क्लेव थाने को फोन करके यौन उत्पीड़न की सूचना दी गई थी।

महिला ने पुलिस को बताया कि एक जनवरी को लोधी रोड के पास उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी और उसने खुद को एक कंपनी का वाहक चालक बताकर उसे लिफ्ट देने की पेशकश की।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि सुनील ने महिला से दिल्ली में फ्लैट ढूंढने में मदद मांगी, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के फोन नंबरों का आदान-प्रदान किया और फिर बात करने लगे।

उन्होंने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि 20 जून को सुनील ने उसे सफदरजंग बुलाया, जहां उसने उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाया और वह बेहोश हो गयी।

Advertisement

पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि आरोपी उसे एक होटल में ले गया, जहां उसने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता के तहत संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 3 October 2024 at 00:09 IST