वाराणसी में एक महिला का शव बरामद, हत्या का मामला दर्ज

वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के चेहरे पर गंभीर चोट के कई निशान हैं और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
65-year-old man declared dead by doctors  turns out alive in Maharashtra
शव मिला | Image: Representative image

वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के चेहरे पर गंभीर चोट के कई निशान हैं और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। गोमती जोन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रमोद कुमार ने बताया कि ग्रामवासियों की सूचना पर मौके पर पहुंची बड़ागांव थाना पुलिस ने क्षेत्र के अहरक पुलिया के नीचे से एक महिला का शव बरामद किया।

Advertisement

महिला की उम्र लगभग 60 वर्ष है और उसके सर, आंख और चेहरे पर गम्भीर चोट के निशान हैं। कुमार ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कहीं और करके उसके शव को वहां लाकर फेंका गया है। डीसीपी ने बताया कि इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस महिला के शिनाख्त का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला की पहचान होते ही मामले का खुलासा करने की दिशा में तेजी आएगी।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड