शिमला में सीमेंट से लदा ट्रक खाई में गिरा, दो भाइयों की मौत

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सोमवार को सीमेंट से लदे एक ट्रक के खाई में गिर जाने से दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Accident
Accident | Image: Representational

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सोमवार को सीमेंट से लदे एक ट्रक के खाई में गिर जाने से दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों की पहचान सोलन जिले के ठेरा गांव के दिनेश कुमार (29) और विनोद कुमार (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि धामी-सुन्नी संपर्क मार्ग पर बागीपुल बैजू के पास देर रात करीब एक बजे चालक दिनेश ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह खाई में गिर गया।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और भाइयों की तलाश शुरू की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से यह सोमवार तड़के दोनों भाइयों के शवों को ढूंढ निकाला। उन्होंने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए सुन्नी के एक सरकारी अस्पताल ले जाये गये हैं।शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि परिजनों को सूचित किया गया है कि मामले की जांच की जा रही है।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड