अपडेटेड 9 April 2024 at 16:39 IST

BREAKING: मुंडका इलाके की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर

दिल्ली के मुंडका इलाके की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की जानकारी सामने आई है। मौके पर कई दमकलकर्मी मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

Follow : Google News Icon  
Delhi Fire
Delhi Fire | Image: X

दिल्ली के मुंडका इलाके की एक फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी सामने आई है। आग सुबह करीब 11:12 बजे लगी। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की लगभग 26 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। जानकारी के मुताबिक,अभी यह नहीं पता चल सका है की फैक्ट्री के अंदर कोई फसा है या नहीं। 

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया कि मुंडका इलाके में एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही करीब 26 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। आग बुझाई जा रही है। आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। 

दूर से नजर आई आग की लपटें

इलाके में आसपास और फैक्ट्री होने के कारण इस बात की आशंका जताई जा रही है कि आग उनतक फैल सकती है। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटे दूर-दूर तक दिखाई दे रही। आगलगी की घटना के बाद पूरे इलाके में धुआं-धुआं हो गया। फायर बिग्रेड द्वारा आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है।

जनवरी में भी मुंडका में लगी थी आग

बता दें कि पिछले साल भी जनवरी के महीने में मुंडका की एक फैक्ट्री में आग गई थी। साल 2022 में इस इलाके में अगलगी की घटना हुई थी इसमें कई लोगों की मौत भी हो गई थी। दिल्ली के मुंडका घनी आबादी वाला इलाका है। यहां छोटी-छोटी कई तरह की फैक्ट्रियां चलती है। ऐसे में आग के तेजी से फैलने की आशंका रहती है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Delhi Liquor Scam: के कविता को कोर्ट से राहत नहीं,न्यायिक हिरासत बढ़ी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 9 April 2024 at 13:52 IST