दिल्ली के शाहदरा में एक व्यक्ति ऑटो रिक्शा में मृत मिला

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में ऑटो रिक्शा में एक व्यक्ति मृत मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dead body recovered in Delhi
Representational | Image: PTI

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में ऑटो रिक्शा में एक व्यक्ति मृत मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, उसे रविवार रात करीब आठ बजे इस संबंध में सूचना मिली और तत्काल एक टीम मौके पर भेजी गयी।

Advertisement

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘टीम को ऑटो में एक व्यक्ति मृत मिला। उसकी गर्दन के निचले हिस्से से खून बह रहा था। मृत व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं के निवासी इस्लाम (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने अपराध दल एवं अपराध विज्ञान विशेषज्ञों को बुलाया, जिन्होंने सबूतों के लिए घटनास्थल का मुआयना किया।’’ अधिकारी ने कहा कि आरोपी की अबतक पहचान नहीं हो पायी है और पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड