मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को शख्स ने पीछे से दबोचा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; पुलिस ने दर्ज की FIR

मुजफ्फरनगर में मॉर्निंग वॉक से लौट रही एक महिला के साथ दुर्व्यवहार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जब महिला घर लौट रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति तेजी से दौड़ता हुआ आया और उसे पीछे से बांहों में भींचकर जबरन दबोच लिया। इसके तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक बेहद हैरान और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के साथ सरेराह बदसलूकी की गई। इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है।

पीछे से आकर महिला को दबोचा 

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला सुबह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के बाद अपने घर लौट रही थी। तभी सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर एक अज्ञात मनचला पीछे से दौड़ता हुआ आया। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, आरोपी ने उसे पीछे से अपनी बांहों में भींच लिया और अश्लील हरकत की। महिला के शोर मचाने और विरोध करने पर आरोपी उसे धकेल कर मौके से फरार हो गया।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

यह खौफनाक वारदात पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपी दबे पांव महिला का पीछा करता है और अचानक हमला कर देता है। वारदात के बाद महिला काफी डरी और सहमी हुई नजर आई। इस घटना ने एक बार फिर सरेराह महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने दर्ज की FIR, आरोपी की तलाश तेज

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई। पीड़ित पक्ष की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। जगह-जगह दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इलाके में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - लाल साड़ी, माथे पर टीका और... पत्नी को छोड़ इस एक्ट्रेस संग लालबागचा राजा पहुंचे गोविंदा, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद- VIDEO वायरल
 

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड