Faridabad: घात लगाकर खड़ा था बाइक सवार युवक, जैसे ही कोचिंग से निकली लड़की, कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग; दिल दहलाने वाला CCTV फुटेज

हरियाणा के बल्लभगढ़ की श्याम कॉलोनी में कोचिंग से लौट रही छात्रा पर बाइक सवार एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अब घटना का दिल दहलाने वाला CCTV फुटेज सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

हरियाणा के बल्लभगढ़ में कोचिंग से लौट रही छात्रा को गोली मारने की घटना से पूरे इलाके मे सनसनी फैल गई। घटना का CCTV फुटेज आया सामने जिसमें बाइक सवार एक युवक छात्रा को गोली मारते नजर आ रहा है। घटना को अंजाम देने बाद वो मौके पर ही पिस्टल फेंक फरार हो गया। छात्रा को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बल्लभगढ़ की श्याम कॉलोनी में सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब कोचिंग सेंटर से घर लौट रही 17 साल की एक छात्रा को बाइक सवार युवक ने गोली मार दी। गोली छात्रा के दाहिने हाथ और कंधे में लगी। गंभीर हालत में पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। CCTV फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि गोली लगने बाद छात्र सड़क पर जोर-जोर से चिल्ला रही है। वहीं, आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया।

हाथ और कंधे में मारी गोली 

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी गली के पास इंतजार करते हुए और फिर लड़की पर नजदीक से गोली चलाते हुए नजर आ रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग गया। स्थानीय लोग छात्रा की मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। लड़की को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मौके पर पिस्टल फेंक आरोपी फरार

पुलिस ने बताया कि छात्रा शाम करीब 7 बजे चावला कॉलोनी स्थित कोचिंग सेंटर से पैदल घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए युवक ने उसे रोककर गोली चला दी। गोली चलाने के बाद आरोपी पिस्टल मौके पर फेंककर फरार हो गया। आसपास के दुकानदारों ने तुरंत छात्रा को उठाया और नजदीकी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेक्टर-8 अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Advertisement

आरोपी को पकड़ने में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए आस-पास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जाच से पता चलता है कि आरोपी पीड़िता को जानता था। पुलिस ने मौके से देसी पिस्टल भी बरामद कर ली है।  छात्रा का बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: माफिया मुख्तार अंसारी की जब्त जमीन पर बने फ्लैट्स, आवंटन प्रक्रिया शुरू

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड