महाराष्ट्र सरकार का कृषि पुरस्कार पाने वाले किसान ने फसल संबंधी समस्या के चलते आत्महत्या की

महाराष्ट्र सरकार का 2020 का ‘युवा शेतकारी’ पुरस्कार पाने वाले एक किसान ने फसल और सिंचाई संबंधी समस्याओं के चलते बृहस्पतिवार को बुलढाणा जिले में आत्महत्या कर ली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 suicide
suicide | Image: PTI

महाराष्ट्र सरकार का 2020 का ‘युवा शेतकारी’ पुरस्कार पाने वाले एक किसान ने फसल और सिंचाई संबंधी समस्याओं के चलते बृहस्पतिवार को बुलढाणा जिले में आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अंढेरा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि कैलाश नागरे (42) ने आज सुबह देउलगांवराजा तहसील के शिवनी आरमाल गांव में अपने खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘चार पन्नों के सुसाइड नोट में फसल पैदावार में कमी और सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति की कमी की बात कही गई है। वह चाहते थे कि सरकार खेतों में पानी की आपूर्ति की कमी का समाधान निकाले। उनके सुसाइड नोट में इस कदम के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। नागरे ने 2020 में ‘युवा शेतकारी’ पुरस्कार जीता था।’’

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: भारत में उठी मदद की मांग, पंचायत कर बलोच नेता बोले-मोदी जी बलूचिस्तान...

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड