अपडेटेड 29 July 2024 at 09:20 IST

रात में क्यों जलाया बल्ब... बस इसी बात पर परिवार में विवाद, बुजुर्ग की मौत; 3 रिश्तेदार गिरफ्तार

लाइट जलाने के पीछे हुए विवाद के बाद एक 70 साल के बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है।

Follow : Google News Icon  
dispute arose over bulb lit
dispute arose over bulb lit | Image: Pixabay

Mumbai News: मुंबई में लाइट जलाने को लेकर एक घर में कहासुनी हुई। मामला इस कदर बढ़ा कि बात लड़ाई-झगड़े तक जा पहुंची। इसी विवाद के बाद मौत का मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है।

दरअसल, मुंबई के पिढ़ौनी में लाइट जलाने के पीछे हुए विवाद के बाद एक 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि बुजुर्ग सलीम अस्थमा का मरीज था। झगड़े के दौरान बुजुर्ग को दौरा पड़ा, जिसके तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया,लेकिन डॉक्टर ने जवाब दे दिया।

मृतक के तीन रिश्तेदार गिरफ्तार

मामले में इदरीश इश्तियाक शेख की तहरीर पर मृतक के तीन रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इदरीश इश्तियाक शेख पेशे से एक टेलर है। पुलिस का कहना है कि पिढ़ौनी की अलीजाला बिल्डिंग के तीसरे माले पर शेख परिवार का पैतृक घर है। इस घर में इदरीश इश्तियाक शेख और उनके भाई यूनुस शेख फैमिली संग और उनकी बहन अपने बच्चों के साथ रहते हैं। इदरीश इश्तियाक शेख के भाई का भी पत्नी संग आना-जाना लगा रहता है। वहीं अस्थमा के मरीज सलीम का मुंबई के अस्पताल में ही इलाज जारी था। इसी सिलसिले में वो दो दिनों के लिए वहां रुके थे।

किस बात पर हुआ विवाद?

पुलिस ने आगे बताया कि इन लोगों के घर में अक्सर मामूली चीजों को लेकर झगड़ा होता रहता है। इसी वजह से सभी लोग पर्दे से पार्टिशन करके रहा करते हैं। शुक्रवार की करीब 1 बजे सलीम अपने छोटे भाई, उनकी पत्नी और बच्चों संग गाली-गलौच करने लगे। सलीम का आरोप था कि उनके लाइट जलाने से उन्हें परेशानी हो रही थी। हालांकि गाली-गलौच तक तो बात जैसे-तैसे संभल गई,लेकिन सलीम के छोटे भाई यूनुस के बेटे सोहेल को धक्का मारने के बाद बात बढ़ गई। यहां तक कि मामला शांत कराने आए बहन के बेटे को भी सलीम ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद यूनुस, उनके बेटे और बहन के बेटे ने कथिततौर पर बुजुर्ग सलीम के बाद मारपीट की। इसी हाथापाई के बीच सलीम को अस्थमा की दिक्कत होने लगी। अस्थमा की पेरशानी इतनी बढ़ गई कि पंप की मदद से भी राहत नहीं मिली। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सलीम को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

परिवार को क्यों धर दबोचा गया?

एफआईआर के मुताबिक, बुजुर्ग सलीम के परिवार को पता था कि वो अस्थमा का मरीज है, इसके बाद भी वो उसके साथ कथिततौर पर मारपीट पर उतारू हुए और लड़ाई-झगड़ा करने लगे। इसी के चलते उनकी जान चली गई। इसी आधार पर सभी को धर दबोचा गया है। 

यह भी पढ़ें: Delhi: सोचा होगा IAS बनकर आएगी बेटी... घर पहुंचा श्रेया का शव, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Advertisement

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 29 July 2024 at 09:20 IST