'कोई भी दौर हो कांग्रेस का चरित्र नहीं बदलता', कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, बताया लूट और फरेब का पैकेज

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के ठाणे में कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए लूट और फरेब का पैकेज बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी दौर में कांग्रेस का चरित्र नहीं बदलता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi
पीएम मोदी | Image: x

PM Modi Targets Congress : महाराष्ट्र चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कांग्रेस को लूट और फरेब का पैकेज बताया।

पीएम मोदी ने हिमाचल में शौचालय पर टैक्स लगाने को लेकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने तो हद ही कर ही है। हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने शौचालय कर लगाया है। एक ओर मोदी कह रहा है शौचालय बनाओ और ये कह रहे हैं हम शौचालय पर टैक्स लगाएंगे, यानी कांग्रेस लूट और फरेब का पूरा पैकेज है।

किसी भी दौर में कांग्रेस का चरित्र नहीं बदलता

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कांग्रेस को सबसे भ्रष्ट और बेईमान पार्टी बताते हुए कहा कि चाहे कोई भी दौर हो, कोई भी राज्य हो, कांग्रेस का चरित्र नहीं बदलता। आप पिछले एक हफ्ते का हाल देख लीजिए, कांग्रेस के एक CM का जमीन घोटाले में नाम आया है, उनके एक मंत्री महिलाओं को गालियां दे रहे हैं, उनको अप​मानित कर रहे हैं। हरियाणा में कांग्रेस के एक नेता ड्रग्स के साथ पकड़े गए हैं। कांग्रेस चुनाव में बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन सरकार बनने पर जनता के शोषण का नया नया तरीका खोजती है। आए दिन, नए-नए टैक्स लगाकर अपने घोटालों के लिए पैसा जुटाना ही इनका एजेंडा है।

अगर हम बटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस जानती है कि उनका वोट बैंक तो एक रहेगा, लेकिन बाकी लोग आसानी से बंट जाएंगे। कांग्रेस और उनके साथियों का एक ही मिशन है समाज को बांटो और सत्ता पर कब्जा करो। इसलिए हमारी एकता को ही देश की ढाल बनाना है, हमें याद रखना है कि अगर हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे। हमें कांग्रेस और अघाड़ी वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'अगर हम बटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे', महाराष्ट्र के ठाणे में PM मोदी का बड़ा बयान

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड