Breaking: कोलकाता के होटल शिखा में लगी भीषण आग, 9 बांग्लादेशी नागरिकों की जलकर मौत, कई लोग बुरी तरह झुलसे

कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लग जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस अग्निकांड में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए हैं

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
9 Bangladeshi Nationals, Including Child, Killed In Tragic Overnight Hotel Fire in Kolkata's Mirza Ghalib Street
कोलकाता के होटल शिखा में लगी भीषण आग, 9 बांग्लादेशी नागरिकों की जलकर मौत, कई लोग बुरी तरह झुलसे | Image: X

कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लग जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस अग्निकांड में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। मरने वाले बांग्लादेश के नागरिक हैं। माना जा रहा है कि एसी खराब होने के कारण आग लगी। हादसा कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल शिखा की है। जहां इमारत के एक हिस्से में तड़के सुबह आग लग गई।

हालांकि, घटना के तुरंत बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। जानकारी के अनुसार, चार दमकल गाड़ियों की मदद से होटल में लगी आग पर काबू पा लिया गया। घटना के दौरान इस इमारत में कुल कितने लोग मौजूद थे, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। बताया यह भी जा  रहा है कि हादसे के दौरान कई लोग इमारत के भीतर फंस गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

तारापीठ में भी लगी थी होटल में आग

आपको बता दें कि सोमवार (17 अगस्त) को पश्चिम बंगाल के तारापीठ में भी एक होटल में आग लग गई थी। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका है। आग सबसे पहले होटल के ग्राउंड फ्लोर पर लगी और देखते ही देखते चार मंजिला इमारत में फैल गई। घटना के बाद होटल में ठहरे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। इस आग की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड