अपडेटेड 3 February 2023 at 23:39 IST
विदेशी जेलों में 8,343 भारतीय कैदी बंद, UAE में सबसे अधिक है संख्या
मुरलीधरन ने कहा कि विदेशी जेलों में बंद भारतीय कैदियों पर भी सरकार पूरी निगरानी रखती है। इसके लिए भारतीय समुदाय कल्याण कोष (Indian Community Welfare Fund) की भी स्थापना की गई है।
- भारत
- 2 min read

दुनियाभर के विभिन्न जेलों में भारतीय कैदियों की संख्या 8,343 है। विदेश मंत्रालय (Minister of State for External Affairs) में राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन (V Muraleedharan) ने जानकारी देते हुए बताया कि इन कैदियों में विचाराधीन कैदी भी शामिल हैं।
राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन (V Muraleedharan) ने कहा कि सरकार विदेश में भारतीयों की सुरक्षा और कुशलता को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि सरकार उन भारतीयों की सुरक्षा पर भी ध्यान देती है, जो विदेशी जेलों में बंद हैं। बता दें कि यह बातें उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहीं।
UAE में भारतीय कैदियों की संख्या सर्वाधिक
मुरलीधरन ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारतीय कैदियों (Indian Prisoners) की संख्या सर्वाधिक है। UAE में सर्वाधिक 1,926 भारतीय कैदी बंद हैं। इसके अलावा सऊदी अरब में 1,362 और नेपाल में भारतीय कैदियों की संख्या 1,222 है। इसके अलावा पाकिस्तान में भारतीय कैदियों की संख्या 51 है।
Advertisement
'विदेशी जेलों में बंद भारतीय कैदियों पर भी रहती है नजर'
मुरलीधरन ने कहा कि विदेशी जेलों में बंद भारतीय कैदियों पर भी सरकार पूरी निगरानी रखती है। इसके लिए भारतीय समुदाय कल्याण कोष (Indian Community Welfare Fund) की भी स्थापना की गई है, जिसके जरिए भारतीय कैदियों को कानूनी सहायता के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी दी जाती है। साथ ही भारत ने 31 देशों के साथ सजायाफ्ता कैदियों (TSP) के स्थानांतरण के समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए हैं।
Advertisement
क्या है भारतीय समुदाय कल्याण कोष
भारतीय समुदाय कल्याण कोष (Indian Community Welfare Fund) की स्थापना 2009 में की गई थी। यह प्रवासी भारतीयों के लिए विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा चलाई गई एक योजना है। इसका उद्देश्य विदेशों में रहने वाले भारतीयों को आपात स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा इस कोष की सहायता से फंसे हुए प्रवासी नागरिकों के लिए भारत के लिए हवाई सेवा भी उपलब्ध कराई जाती है।
Published By : Digital Desk
पब्लिश्ड 3 February 2023 at 23:29 IST