गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से 8 मरे, PM मोदी ने जताया दुख, कहा- लोगों की मौत की खबर सुनकर...

Gujarat News: गुजरात की राजधानी गांधीनगर के जिले दहेगाम तहसील गणेश विसर्जन के दौरान आठ लोगों की डूबने से मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi
PM Modi | Image: x

Gujarat News: गुजरात की राजधानी गांधीनगर के जिले दहेगाम तहसील गणेश विसर्जन के दौरान आठ लोगों की डूबने से मौत हो गई। देर रात तक शव बरामद किए गए हैं। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।

यह घटना देहगाम तालुका के वसना सोगाथी गांव में हुई। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग शुक्रवा, 13 सितंबर की शाम मेशवो नदी में नहाने गए थे, जब यह दर्दनाक हादसा हो गया। पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा- 'गुजरात के दहेगाम तालुका में डूबने की घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुःख हुआ। इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।'

गणेश विसर्जन के दौरान डूबने से मौत

गांधीनगर के डिप्टी एसपी डीटी गोहिल बताते हैं, 'देहगाम तहसील में वासना सोगाथी गांव के 9 युवक दोपहर के समय मेशवो नदी पर बने बांध पर आए थे। सभी युवक यहां नहा रहे थे, तभी भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन के लिए आई। उन 9 लोगों में से एक नहाते समय डूब रहा था। उसे डूबता देख बचाने के लिए अन्य लोग भी आए... अब तक 8 शव बरामद किए गए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा है कि केवल 8 लोग डूबे हैं। इसलिए हमने सभी शव बरामद कर लिए हैं। फिर भी, SDRF और NDRF की टीमें यहां तैनात हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस क्षेत्र में कोई और लापता न हो।'

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार,  ग्रामीणों का एक समूह गणेश की मूर्ति विसर्जन करने के लिए नदी के पास आया था। इसी दौरान उन लोगों को डूबने की घटना के बारे में पता चला। उन्होंने आनन-फानन में अधिकारियों को सूचित किया। एसडीएम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल कर्मी पहुंचे। नदी से आठ शव निकाले हैं। एक शख्स जिसे लापता माना जा रहा था, उसे गांव में पाया गया। इसलिए शाम तक जारी रहे बचाव अभियान को अब बंद कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि जो नदी में नहाने आए थे, वो सभी मृतक स्थानीय लोग थे। थोड़ी दूरी पर एक निर्माणाधीन चेक डैम होने की वजह से हाल ही में नदी का जल स्तर बढ़ गया था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM मोदी आज J&K में चुनाव प्रचार की करेंगे शुरुआत, कुरुक्षेत्र में भी फूंकेंगे बिगुल; ये है शेड्यूल

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड