बिहार में 28 जनवरी को हो सकता है 'खेला', जानें शुक्रवार को दिनभर क्या-क्या हुआ?
बिहार में सियासी हालात तेजी से बदल रहे हैं। सूत्रों का दावा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर से पलटी मारने का मन बना लिया है। वो जल्द ही 'लालू यादव को धक्का' देकर महागठबंधन से बाहर आने का ऐलान कर सकते हैं।

पार्टी जो चाहेगी हम वो करेंगे- अश्विनी चौबे
बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि NDA का अपना महत्व है। NDA के नेता जो चाहेंगे वो हम चाहेंगे। पार्टी जो चाहेगी हम वो करेंगे।
नीतीश को NDA के साथ आना चाहिए- अठावले
बिहार में मौजूदा राजनीतिक हालात पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "ये जो INDIA गठबंधन वाले हैं ये केवल उल्टी-सीधी बातें करने के लिए मशहूर हैं। इसलिए शायद नीतीश कुमार ने मन में फैसला किया होगा कि INDIA गठबंधन और कांग्रेस के साथ रहने का कोई फायदा नहीं है। बिहार का विकास करना है तो प्रधानमंत्री मोदी के साथ जाना जरूरी है। शायद वे चंद दिनों में ये फैसला कर सकते हैं।”
Advertisement
समय बलवान होता है- पशुपति कुमार पारस
बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा, "मैं तो पहले ही कह चुका हूं कि एक दो दिन इंतजार कीजिए। व्यक्ति बलवान नहीं होता है, समय बलवान होता है।
दिल्ली में बीजेपी की बैठक खत्म
बिहार में सियासी हलचल के बीच दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में हुई बैठक खत्म हो गई है। बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के साथ बिहार नेताओं की मौजूदा सियासी हालातों पर चर्चा हुई।
Advertisement
मुख्यमंत्री आगे आकर स्थिति स्पष्ट करें- कांग्रेस
बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर कांग्रेस नेता प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा, “कांग्रेस भी चाहती है कि मुख्यमंत्री को आगे आकर इस पूरी परिस्थिति के बारे में राज्य की जनता के समक्ष आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। कांग्रेस पूरी स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए है। कई तरह के विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है।
कांग्रेस ने कल बुलाई विधायकों की बैठक
बिहार कांग्रेस सीएलपी नेता डॉ शकील अहमद खान ने कल दोपहर 2 बजे बिहार के पूर्णिया में कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई है।
अमित शाह पहुंचे BJP मुख्यालय
बिहार में बदले सियासी घटनाक्रम पर दिल्ली में भी हलचल तेज हो गई है। गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंच गए हैं।
CPIM नेता ने नीतीश पर उठाए सवाल
बिहार की राजनीतिक स्थिति पर CPIM नेता महबूब आलम ने कहा कि अगर नीतीश कुमार एनडीए में जाते हैं तो उनकी 'राजनीतिक रूप से मृत्यु' हो जाएगी।
बिहार के राजनीतिक हालात पर AAP की नजर
बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, "अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अभी देखते हैं कि क्या-क्या हो रहा है।"
तेजस्वी यादव की करीबियों के साथ बैठक
बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना में अपने आधिकारिक आवास पर अपने करीबी सहयोगियों की बैठक बुलाई। अभी बैठक चल रही है।
RJD ने कल बुलाई विधायकों की बैठक
बिहार में जिस तरह सियासी घटनाक्रम बदल रहा है उसे देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियों के बीच बैठकों का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने की खबरों के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सतर्क हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरजेडी ने कल यानी शनिवार को विधायकों की बैठक बुलाई है।
राजभवन नहीं पहुंचे तेजस्वी
बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन में 'एट होम' रिसेप्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। लेकिन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राजभवन नहीं पहुंचे हैं।
राजभवन पहुंचे नीतीश कुमार
बिहार में जारी सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में राजभवन पहुंचे हैं।
आज ही हो जाएगा का जी? खेला...- जीतन राम मांझी का ट्वीट
Bihar Politics Big Breaking: जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर बिहार के सियासी संग्राम के तारों को छेड़ा है। उन्होंने आज ही कुछ बड़े बदलाव किए जाने का दावा किया है।
छोटे-मोटे विरोधाभास और दावे हो जाते हैं- INDI गठबंधन पर डी राजा
INDI Alliance Crisis Breaking: गठबंधन पर सीपीआई नेता डी राजा बोले-, "अब जब सीटों पर बातचीत हो जाती है, तो छोटे-मोटे विरोधाभास और दावे हो सकते हैं। हर कोई 'देश बचाओ, बीजेपी हटाओ' के लिए प्रतिबद्ध है। छोटे-मोटे मनमुटाव और विरोधाभास हो सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए।" अनुपात से बाहर उड़ा दिया जाएगा।"
नीतीश कुमार -तेजस्वी के बीच दिखी तल्खी
JDU RJD Live: बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। जेडीयू विधायकों को पटना बुलाए जाने की खबर है। सूत्रों की मानें तो भाजपा के सुशील मोदी को अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
नीतीश कुमार का भविष्य इस धारा में रहेगा सुरक्षित- बाबा रामदेव
Bihar News Update: बिहार में चल रही राजनीति पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा-, "नीतीश कुमार भी इस धारा में शामिल हो रहे हैं। उनका राजनीतिक भविष्य सुरक्षित रहेगा। देश में राजनीतिक स्थिरता के लिए सभी राष्ट्रवादी नेता और पार्टियां एक साथ खड़े होकर प्रमुखता दे रही हैं।" भारतीय संस्कृति और सभ्यता को एक साथ आना चाहिए..."
कांग्रेस को BRS विधायक ने बताया अहंकारी
INDI Alliance Update: इंडिया गठबंधन पर बीआरएस विधायक केटी रामा राव ने कहा-, "कांग्रेस का अहंकार ही यही कारण है कि कोई भी उनके साथ गठबंधन में नहीं रह सकता। जब इंडिया गठबंधन की बात उठी तो हमें पता था कि यह 'चाय-बिस्किट' वाली बैठक थी।" , और कोई परिणाम नहीं होगा। टीएमसी और AAP ने यह साबित कर दिया है। कांग्रेस का अहंकार ही कारण है कि वह दूसरों के साथ आगे नहीं बढ़ सकती। वे दूसरों का सम्मान भी नहीं करते हैं। मैं भारत के लोगों से अनुरोध करता हूं कि अगर आप भाजपा को रोकना चाहते हैं , ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और केसीआर जैसे क्षेत्रीय नेताओं का समर्थन करें..."
अदालत को हिंदू पक्ष के पक्ष में फैसला दे- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी, आचार्य सत्येन्द्र दास
Gyanvapi Update: ज्ञानवापी मामले पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की रिपोर्ट पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी, आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा-, "यह हमेशा से एक मंदिर रहा है। यह अच्छा है कि उन्होंने अपने निष्कर्षों को सार्वजनिक किया। लोगों को भी मिलेगा।" यह जानने के लिए कि यह एक मंदिर है। अदालत के पास भी सबूत है, इसमें अब कोई संदेह नहीं है। अदालत को तुरंत हिंदू पक्ष के पक्ष में फैसला देना चाहिए ताकि हिंदू जल्द ही भगवान शिव की पूजा करना शुरू कर दें... जो लोग कहते हैं कि वहां एक मस्जिद है उस स्थान पर, बिल्कुल गलत हैं। यह एक शिव मंदिर है..."
रामलला को दर्शन करने पहुंच रहे भक्त, मंडलायुक्त बोले- सर्तक हैं हम
Ayodhya Ramlala Live: मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा-, "आज गणतंत्र दिवस है। इसलिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। जहां तक भक्तों का सवाल है, वे आसानी से आ रहे हैं और दर्शन कर रहे हैं। मार्ग पर उचित बैरिकेडिंग की गई है।" ...कोई समस्या नहीं है। यहां सभी सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं..."
यूपी के 12 लोगों को पद्म सम्मान, CM योगी ने दी बधाई
दिल्ली में घने कोहरे से प्रभावित हुई उड़ानें
Weather Live: दिल्ली में घना कोहरा छाया रहने के कारण कई उड़ानों में देरी हुई और उड़ान परिचालन प्रभावित हुआ।
मोहन भागवत ने आरएसएस मुख्यालय में फहराया तिरंगा
Republic Day Live: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
मुंबई के रेस्त्रां में आग
Fire In Maharashtra: ग्रांट रोड के कमाठीपुरा स्थित एक रेस्टोरेंट में देर रात 2 बजे आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मुंबई फायर सर्विस के मुताबिक ऊंची इमारत से कुल 16 दमकल गाड़ियां और 2 लाइनें परिचालन में हैं। आग की लपटों के कारण पास के एक मॉल और एक ऊंची इमारत को खाली करा लिया गया है। अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
ठंड को लेकर आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
Weather Update: ठंड और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। कई इलाकों में घना कोहरा देखा गया।
रामलला के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
Ayodhhya Ram lala Update: प्राण प्रतिष्ठा के चौथे दिन राम मंदिर में श्री राम लला के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
पद्म पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों को PM ने दी बधाई
PM Modi News: पद्म पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों को पीएम मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है।
मुख्य अतिथि इमैनुएल मैक्रों
देशभर में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। रिपब्लिक डे परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 25 जनवरी को वो भारत पहुंचे और जयपुर में आयोजित विभिन्न समारोहों में भाग लिया।