LIVE BLOG

अपडेटेड 26 January 2024 at 12:49 IST

LIVE UPDATES/ राफेल की 'दहाड़', नारी शक्ति की ताकत...कर्तव्यपथ पर संपन्न हुआ गणतंत्र दिवस समारोह

Republic Day: पूरा देश आज 75वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है।

Follow : Google News Icon  
India is gearing up for its 75th Republic Day with special emphasis on women empowerment.
India is gearing up for its 75th Republic Day with special emphasis on women empowerment. | Image: ANI/ Indian Navy

26 January 2024 at 12:49 IST

कर्तव्यपथ पर संपन्न हुआ गणतंत्र दिवस समारोह

राष्ट्रगान के साथ कर्तव्य पथ पर आयोजित मुख्य समारोह का समापन हो गया है. इससे पहले फ्लाई पास्ट की अंतिम फॉर्मेशन राफेल विमान के साथ विजय फॉर्मेशन के शो स्टॉपर करतब के साथ संपन्न हुआ.इसके बाद सशस्त्र सेनाओं के सुप्रीम कमांडर और राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति भवन ले जाने के लिए अंगरक्षक पहुंच गए.
 


26 January 2024 at 12:02 IST

सेना की सबसे पुरानी रेजीमेंट में से एक मद्रास रेजीमेंट ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च

सेना की मद्रास रेजीमेंट ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च। मद्रास रेजीमेंट, सेना की सबसे पुरानी रेजीमेंट में से एक है।  


Advertisement

26 January 2024 at 12:01 IST

पहली बार महिलाओं की तीनों सेनाओं वाली टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार महिलाओं की तीनों सेनाओं की टुकड़ी ने लिया हिस्सा।
 


26 January 2024 at 11:30 IST

सेना की रॉकेट रेजीमेंट ने दुनिया को दिखाई ताकत

भारतीय सेना की रॉकेट रेजीमेंट ने कर्तव्य पथ पर पिनाका रॉकेट हथियारों का प्रदर्शन किया। इस रेजीमेंट का नेतृत्व 262 फील्ड रेजीमेंट की लेफ्टिनेंट प्रियंका सेवदा ने किया। 


Advertisement

26 January 2024 at 11:28 IST

फ्रांस की सैन्य टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च

फ्रांस की सैन्य टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च। फ्रांस की टुकड़ी में म्यूजिक बैंड और मार्चिंग दस्ता शामिल है। यह दस्ता फ्रांस की सेना की सेकेंड इंफेंट्री रेजीमेंट का हिस्सा है। 


26 January 2024 at 11:27 IST

सेना के घुड़सवार दल ने किया कर्तव्य पथ पर मार्च

सेना के दल 61  कैवेलरी ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च। इस घुड़सवार दल का नेतृत्व भारतीय सेना के मेजर यशदीप अहलावत ने किया। यह कैवेलरी दुनिया की एकमात्र घुड़सवार दल है।


26 January 2024 at 11:26 IST

कर्तव्य पथ पर सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर्स ने किया फ्लाईपास्ट

कर्तव्य पथ पर सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर्स ने ध्वज फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ पर किया फ्लाईपास्ट। साथ ही भारतीय सेना के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेता परमवीर चक्र और अशोक चक्र से सम्मानित जाबांजों ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च। 


26 January 2024 at 10:53 IST

शंख, ढोल और मृदंग के साथ कर्तव्य पथ पर परेड शुरू

शंख, ढोल और मृदंग के साथ कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड शुरू हो गई है. हेलिकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा कर परेड का स्वागत किया गया. परेड कमांडर जनरल भवनीश कुमार हैं जबकि उप कमांडर मेजर जनरल सुमित मेहता हैं.


26 January 2024 at 10:56 IST

राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा, 21 तोपों की सलामी के बाद कर्तव्‍य पथ पर दिखा सेना का पराक्रम

राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर सलामी मंच से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान बजा और 21 तोपों की सलामी दी गई। 


26 January 2024 at 10:38 IST

फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुअल मैक्रों संग कर्तव्‍य पथ पर पहुंची राष्‍ट्रपति मुर्मू

फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुअल मैक्रों संग कर्तव्‍य पथ पर पहुंची राष्‍ट्रपति मुर्मू। पीएम मोदी ने किया स्‍वागत।


26 January 2024 at 10:32 IST

पीएम मोदी ने कर्तव्य पथ पर किया उपराष्ट्रपति का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्तव्य पथ पहुंच गए हैं। कर्तव्य पथ पहुंचकर प्रधानमंत्री ने पहले विभिन्न नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी कर्तव्य पथ पहुंच गए हैं, जिनका प्रधानमंत्री ने स्वागत किया। 


26 January 2024 at 10:26 IST

कर्तव्‍य पथ पर पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में ध्‍वाजारोहण के लिए पहुंचेंगी राष्‍ट्रपति

कर्तव्‍य पथ पर पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में ध्‍वाजारोहण के लिए पहुंचेंगी राष्‍ट्रपति


26 January 2024 at 10:10 IST

वॉर मेमोरियल पहुंचे PM Modi, शहीदों को दी श्रद्धांजली

वॉर मेमोरियल पहुंचे PM Modi, शहीदों को दी श्रद्धांजली


26 January 2024 at 09:24 IST

यूपी CM योगी फहराया तिरंगा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस के मौके पर लखनऊ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।


26 January 2024 at 09:16 IST

रूस ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं


इसके अलावा, भारत में पदस्थ रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भी भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। रूसी अधिकारी ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई। हम भारतीय मित्रों की समृद्धि, कल्याण और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। भारत जिंदाबाद। रूसी-भारतीय दोस्ती जिंदाबाद। 


26 January 2024 at 09:14 IST

जेपी नड्डा ने बीजेपी मुख्यालय में फहराया तिरंगा

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में तिरंगा फहराया.  अपने संदेश में उन्होंने कहा,  '75वें गणतंत्र दिवस' की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. आज इस अवसर पर हमारे समस्त स्वतंत्रता सेनानियों, वीर जवानों व संविधान निर्माताओं को नमन करता हूँ जिन्होंने राष्ट्र की सम्प्रभुता, अखंडता व एकता के लिए सर्वस्व अर्पित कर दिए. आइए, हम सभी मिलकर आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी  जी के सक्षम, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में अपना योगदान दें.'


26 January 2024 at 09:13 IST

कलकत्ता और मुंबई स्थित राजभवन तिरंगे की रोशनी से चमक उठे

26 जनवरी के अवसर पर कलकत्ता और मुंबई स्थित राजभवन तिरंगे की रोशनी से चमक उठे हैं। वहीं, नवी मुंबई नगर पालिका का दफ्तर भी केसरी, सफेद और हरी रंग की रोशनी से ओतप्रोत हो गया है। तमिलनाडु का चेन्नई एयरपोर्ट भी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर चमक रहा है।


26 January 2024 at 09:11 IST

संघप्रमुख डॉ.मोहन भागवत ने आरएसएस मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर मे संघ मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'संविधान का पालन करना महत्वपूर्ण है. यह प्रजा का राज्य है. संविधान को सुरक्षित रखना सरकार और संसद का काम है... हम हर क्षेत्र मे हम आगे बढ रहे हैं. हमारे देश ने सारी विविधताओं को स्वीकार किया है. हम लोगों में समर्पण का भाव जरुरी है.'


26 January 2024 at 09:00 IST

75वें गणतंत्र दिवस पर 80 जवान होंगे गैलेंट्री अवॉर्ड्स से सम्मानित

गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार सशस्त्र बलों के 80 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 12 को ये सम्मान मरणोपरांत दिया जा रहा है। 80 गैलेंट्री अवॉर्ड्स में से 6 कीर्ति चक्र, 16 शौर्य चक्र, 53 सेना मेडल, 1 नौसेना मेडल और और चार वायु सेना मेडल हैं। गैलेंड्री अवॉर्ड्स के अलावा 311 डिफेंस डेकोरेशन्स भी दिए गए हैं। इनमें 31 परम विशिष्ठ सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल, दो अति विशिष्ठ सेवा मेडल बार, 59 अति विशिष्ठ सेवा मेडल, 10 युद्ध सेवा मेडल, 8 सेना मेडल बार (कर्तव्य समर्पण), 38 सेना मेडल (कर्तव्य समर्पण), 10 नौसेना मेडल (कर्तव्य समर्पण), 14 वायु सेना मेडल (कर्तव्य समर्पण), पांच विशिष्ठ सेवा मेडल बार और 130 विशिष्ठ सेवा मेडल शामिल हैं। 


26 January 2024 at 08:37 IST

रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भी भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं

इसके अलावा, भारत में पदस्थ रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भी भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। रूसी अधिकारी ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई। हम भारतीय मित्रों की समृद्धि, कल्याण और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। भारत जिंदाबाद। रूसी-भारतीय दोस्ती जिंदाबाद। 


26 January 2024 at 08:24 IST

देश के साथ मध्यप्रदेश देशभक्ति के रंग में डूबा

राज्यपाल मंगू भाई पटेल गणतंत्र दिवस पर भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। राजधानी के लाल परेड मैदान में सुबह 9 बजे होगा कार्यक्रम
11 झांकियां करेंगी गणतंत्र दिवस की परेड में प्रतिभागिता। गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग, जेल विभाग, निर्वाचन विभाग, पशुपालन विभाग, पर्यटन बोर्ड, मत्स्य विभाग, राज्य सहकारी संघ मर्यादित विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड विभाग और वन विभाग की झांकियां प्रतिभागिता करेंगी।


26 January 2024 at 08:01 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्‍व में नयी दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद!’’ फ्रांस के राष्‍ट्रपति एमैनुएल मैंक्रों इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि हैं। गणतंत्र दिवस परेड में राष्‍ट्र की सैन्‍य क्षमता और सांस्‍कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जायेगा। भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। इसी दिन देश का संविधान लागू हुआ था।


26 January 2024 at 07:57 IST

दिल्ली पुलिस मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है

गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनजर राजधानी नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही है। दिल्ली पुलिस मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है। 


26 January 2024 at 07:55 IST

परेड नई दिल्ली में कर्तव्य पथ से लेकर नेशनल स्टेडियम तक जाएगी

गणतंत्र दिवस परेड का मुख्य आयोजन आज सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा, जो करीब 12 बजे तक चलेगा। परेड नई दिल्ली में कर्तव्य पथ से लेकर नेशनल स्टेडियम तक जाएगी, जिसकी दूरी पांच किलोमीटर है।


26 January 2024 at 07:55 IST

13,000 विशेष मेहमानों को आमंत्रण

इस साल परेड में शामिल होने के लिए करीब 13 हजार विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। ये वे लोग हैं जिन्होंने सरकार की करीब 30 प्रमुख योजनाओं का लाभ उठाया है। इसके अलावा पेटेंट हासिल करने वाले विशेषज्ञों, इसरो की महिला वैज्ञानिकों, स्वतंत्रता सेनानियों, किसानों और आदिवासी समुदाय के लोगों को भी निमंत्रण दिया गया है। इसका उद्देश्य सरकार के जनभागीदारी के दृष्टिकोण के अनुरूप जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को राष्ट्रीय उत्सव में भाग लेने का अवसर प्रदान करना है। कर्तव्य पथ पर परेड देखने के लिए 77 हजार सीटों की क्षमता है। इनमें से आम जनता के लिए 42 हजार सीट टिकटों के जरिये बुक की जाती हैं। 


26 January 2024 at 07:41 IST

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों जयपुर से नई दिल्ली पहुंच गए हैं

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों जयपुर से नई दिल्ली पहुंच गए हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया।


26 January 2024 at 07:03 IST

Republic Day 2024: देश मना रहा 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न

पूरा देश आज 75वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्यपथ पर तिरंगा फहराएंगी। इसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 26 January 2024 at 08:38 IST