LIVE BLOG

बांग्लादेश में चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर भड़का भारत, संभल हिंसा का सामने आया CCTV फुटेज

India News Live: आज संविधान दिवस है। देश संविधान दिवस की 75वीं सालगिरह मना रहा है। ऐसे में आज राष्ट्रपति मुर्मू ने दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। वहीं संभल हिंसा को लेकर सियासत जारी है। इसके अलावा महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है।

Follow : Google News Icon  
India News Live
India News Live | Image: PTI

India News Live: आज संविधान दिवस है। देश संविधान दिवस की 75वीं सालगिरह मना रहा है। ऐसे में आज पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। वहीं संभल हिंसा को लेकर सियासत जारी है। आज सपा का प्रतिनिधिमंडल संभल जाएगा। इसके अलावा एकनाथ शिंदे ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। 

Live Blog

देश में आज संविधान दिवस की 75वीं सालगिरह मनाई गई। महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर हलचल बरकरार रही। महायुति में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर पेंच अब भी फंसा है। वहीं, बांग्लादेश में चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर बवाल मचा हुआ है। संभल प्रशासन ने उपद्रवियों की कुछ सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं।


झारखंड विधानसभा में LJP(R) का भी प्रतिनिधित्व- चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "सबसे पहले तो मुझे इस बात की खुशी है और मैं बिहार और झारखंड में अपने संगठन के सभी साथियों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मेरे नेता मेरे पिता रामविलास पासवान जी के उस सपने को पूरा किया, जिसमें उनकी इच्छा थी कि झारखंड विधानसभा में लोक जनशक्ति पार्टी का भी प्रतिनिधित्व हो…"


TMC पर अधीर रंजन का निशाना

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी कहते हैं, ''टीएमसी एक राष्ट्रीय पार्टी हुआ करती थी, लेकिन फिर वह एक क्षेत्रीय पार्टी बन गई और उसका कद कम हो गया। चाहे वह गोवा हो, त्रिपुरा हो या कोई अन्य राज्य। उन्होंने हर जगह कोशिश की लेकिन असफल रहे। बंगाल है एक अलग कहानी - यहां उनका (टीएमसी) अपना 'राज' है। उनके पास पैसा है, यहां गुंडे हैं... लेकिन, अगर कोई सोचता है कि मैं देश का पीएम बन सकता हूं क्योंकि मैंने कुछ उपचुनाव जीते हैं, तो यह केवल कल्पना ही हो सकती है। बंगाल में उपचुनाव कोई मायने नहीं रखते, चुनाव से पहले ही सबको पता था कि कौन जीतने वाला है।''


Advertisement

अमित शाह से मिले हेमंत सोरेन

दिल्ली में झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।


विपक्ष मौसमी बयान देते हैं- दिनेश शर्मा

EVM-बैलेट पेपर मुद्दे पर BJP के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा का कहना है, "वे (विपक्ष) मौसमी बयान देते हैं। जब भी वे हारने वाले होते हैं, तो चुनाव आयोग और EVM को दोष देते हैं। और जब वे जीत जाते हैं तो उनका रोना बंद हो जाता है।" उन्होंने ईवीएम खराब होने को लेकर झारखंड के लिए कोई बयान नहीं दिया। इन लोगों को लोकतंत्र और जनता के जनादेश पर कोई भरोसा नहीं है। इन्हें पुलिस प्रशासन पर भरोसा नहीं है। अगर ये अब भी ऐसे बयान देते रहेंगे तो सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ होगा।"


Advertisement

चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के खिलाफ बंगाल में BJP का प्रदर्शन

शुभेंदु अधिकारी ने ढाका पुलिस द्वारा इस्कॉन बांग्लादेश के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के खिलाफ बेहाला में विरोध प्रदर्शन किया।


मोहन भागवत ने किया पुस्तक का विमोचन

दिल्ली में RSS प्रमुख मोहन भागवत और स्वामी अवधेशानंद गिरि ने 'बनाएं जीवन प्राणवान' पुस्तक का विमोचन किया।


जनता ने महाविकास अघाड़ी को नकारा- चंद्रशेखर बावनकुले

BJP महाराष्ट्र प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, "वो (विपक्ष) अभी तक सदमें में हैं कि क्या हुआ है। जब हारते हैं तो बोलते हैं कि EVM खराब है। खुद की स्थिति का आकलन करना चाहिए। हमने हर बूथ पर काम किया । अब महाराष्ट्र की जनता सच्चाई के साथ है, महायुति के साथ है। उन्होंने महा विकास अघाड़ी को नकार दिया है।"


हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे केजरीवाल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को (झारखंड में)एक शानदार चुनाव लड़ने और जीतने के लिए बहुत बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने जिस तरह से चुनाव लड़ा...वो हम सबके लिए प्रेरणादायक है...परसों(28 नवंबर को) उनका शपथ ग्रहण समारोह है और हम सब उसमें जाएंगे..."


केजरीवाल से मिले हेमंत सोरेन

झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी एवं जेएमएम नेता कल्पना सोरेन ने दिल्ली में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।


वर्तमान और हमारे भविष्य का मार्गदर्शक है हमारा संविधान- PM मोदी

संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारा संविधान, हमारे वर्तमान और हमारे भविष्य का मार्गदर्शक है। बीते 75 वर्षों में देश के सामने जो भी चुनौतियां आई हैं। हमारे संविधान ने हर उस चुनौती का समाधान करने के लिए उचित मार्ग दिखाया है...संविधान से मिली शक्ति की वजह से ही आज जम्मू-कश्मीर में भी बाबा साहब का संविधान पूरी तरह लागू हुआ है।"


केशव प्रसाद मौर्य ने किया महाकुंभ की तैयारियों का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महाकुंभ मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, "बहुत भव्य और व्यवस्थित तरीके से तैयारी चल रही हैं। कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन है। प्रयास यह है कि गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से संपूर्ण कार्य पूरे हो जाएं और तैयारियों को देखकर संतुष्टि लग रही है।"


राजनाथ सिंह से मिले CM रेवंत रेड्डी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने आज दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।


CM योगी आदित्यनाथ का बयान

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फोरेंसिक विज्ञान और साइबर सुरक्षा की भूमिका पर राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, "2017 से पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या थी ये किसी से छुपा नहीं है, प्रदेश के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी। एक शरीफ व्यक्ति सड़कों पर नहीं आ सकता था, वह घर के बाहर आने में डरता था।" 


संविधान दिवस समारोह में जेपी नड्डा का बयान

संविधान दिवस समारोह पर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपीनड्डा ने कहा, " आज के दिन हम बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी को याद करते हैं। संविधान को कार्यरूप देने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका रही। आज ही के दिन मुंबई में हमले हुए जिसमें हमारे नागरिक, विदेशी पर्यटक हताहत हुए व हमारे सुरक्षा कर्मी शहीद हुए। 26/11 हमले में शहीद हुए सुरक्षा कर्मियों को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि देता हूं।"


AAP नेता गोपाल राय का बयान

दिल्ली के मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कहा, “संविधान की जो पूरी मूल्य आत्मा है वो हर व्यक्ति के लिए काम हो और हर व्यक्ति का सम्मान हो। AAP ने इसी मिशन के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी। 12 साल AAP ने जिस तरह से काम किया है दिल्ली में एक आदमी के जीवन में खुशहाली लाने के लिए जिस तरह से दिल्ली सरकार और AAP ने काम किया, उसी तरह से कमजोर व्यक्ति के सम्मान को कैसे आगे बढ़ाया जाए इसके लिए आज हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आह्वान किया है कि सफाई कर्मचारी को कैसे सम्मान दिया जाए इसके लिए कल अरविंद केजरीवाल जी अपने आवास पर सफाई कर्मचारी के साथ बैठेंगे और उनके साथ भोजन करेंगे। उसी तरह से सभी विधायक अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई कर्मचारी को सम्मान देने का काम करेंगे...।”


संविधान दिवस पर सुप्रीम कोर्ट में कार्यक्रम, पीएम मोदी होंगे शामिल

यह संविधान दिवस और भी विशेष है क्योंकि हम अपने संविधान को संविधान सभा द्वारा अपनाए जाने के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं। आज शाम 5 बजे सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।


संभल की घटना का जिक्र कर ये क्या बोलीं डिंपल यादव?

समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा, "हम चाहते ही है कि रोज संविधान दिवस की तरह ही मनाया जाए।जिस तरह की घटना संभल में हुई है तो बीजेपी कही न कही चाहती है कि देश संविधान से न चले इसलिए आज हम सदन में नहीं गए और हमने अपने ऑफिस में संविधान की शपथ ली है...संभल की घटना में प्रशासन खुद ही जिम्मेदार है तो सही मायने में देखें तो लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है और गलत-गलत मुकदमें लगाए जा रहे हैं जहां हमारे सांसद घटना के समय मौजूद भी नहीं थे वे तब बेंगलुरु में थे तभी उनके नाम दर्ज किए गए हैं। तो कही न कही प्रशासन की मिलीजुली संगठन के माध्यम से इस घटना को अंजाम दिया गया है।"


संविधान को कार्यरूप देने में बाबासाहेब की बड़ी भूमिका रही- जेपी नड्डा

संविधान दिवस समारोह पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "आज के दिन हम बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी को याद करते हैं। संविधान को कार्यरूप देने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका रही...आज ही के दिन मुंबई में हमले हुए जिसमें हमारे नागरिक, विदेशी पर्यटक हताहत हुए व हमारे सुरक्षा कर्मी शहीद हुए। 26/11 हमले में शहीद हुए सुरक्षा कर्मियों को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि देता हूं।"


सीएम योगी ने डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन से की मुलाकात

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन से मुलाकात की।


संविधान दिवस कार्यक्रम में भाग लेने तालकटोरा स्टेडियम पहुंचे खड़गे-राहुल

राज्यसभा में विपक्ष नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी यहां संविधान दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तालकटोरा स्टेडियम पहुंचे।


हम चाहते हैं कि संविधान पर दो दिन चर्चा हो- खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "संविधान दिवस पहले भी मनाया गया था और आज भी मनाया गया है तो हम चाहते हैं कि संविधान पर विस्तृत से दो दिन चर्चा हो ताकि लोगों को संविधान के बारे में और उसके महत्व के बारे में पता चले...इसलिए हमने पत्र लिखा है और इसकी मांग भी की है। राहुल गांधी ने भी लोकसभा के स्पीकर को पत्र लिखा है और मैंने चेयरमैन को पत्र लिखा है..."


हमने आरक्षण की सीमा 75% की- तेजस्वी यादव

आरक्षण पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हमने आरक्षण की सीमा 75% की। हमने केंद्र से मांग की थी कि इसे शेड्यूल 9 में डाला जाए। भाजपा चाहती तो इसे शेड्यूल 9 में ला सकते थे। लेकिन इन्होंने ऐसा नहीं किया। सरकार अगर पक्ष में है तो नया कानून लाए। विधानसभा की कमेटी बनाकर कैबिनेट से नया बिल लेकर आए, हम बिल पास कर देंगे।"


हम वो समाजवादी नहीं जो संविधान को कोरा कागज समझते हो- अखिलेश यादव

सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "संविधान दिवस के लिए सभी को बधाई। सच्चा उत्सव तभी है जब सब संविधान के रास्ते पर चले। संविधान के रास्ते पर चलकर सच्चा उत्सव मना सकते हैं। हम सब सच्चे समाजवादी संविधानवादी लोग हैं। हम वो समाजवादी नहीं जो संविधान को कोरा कागज समझते हो...और संविधान का उत्सव उस समय मनाना जब संभल में कई जाने चली गई हों, गम के माहौल में कैसे उत्सव मनाया जा सकता है और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है..पूरी गलती जो है वो सरकार की है..वहां पर कोई जा भी नहीं सकता है, ये बीजेपी के वो लोग हैं जो संविधान से नहीं चलते.."


हमारा डेलिगेशन संभल में लोगों से मिलने जाएगा, मैं भी जाऊंगा- अखिलेश यादव

संभल हिंसा मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा डेलिगेशन संभल में लोगों से मिलने जाएगा और मैं भी जाऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि जो मरने वाले लोग है सरकार उनकी मदद करे। अगर सरकार मदद नहीं करती है तो समाजवादी पार्टी करेगी। 


आरक्षण और स्मार्ट बिजली मीटर स्थापना को लेकर विरोध प्रदर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी के साथ अन्य विपक्षी सदस्यों ने आरक्षण और स्मार्ट बिजली मीटर स्थापना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा, "स्मार्ट मीटर हटाए जाएं, इसके तहत बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है। राज्य सरकार ने जनता को धोखा दिया है..."


पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू समेत इन नेताओं ने पढ़ी भारतीय संविधान की प्रस्तावना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू और अन्य ने संविधान सदन में भारत संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।


थाना बीटा 2 क्षेत्रान्तर्गत साइट फॉर इलाके में जी-4 फेक्ट्री में लगी पर पाया गया काबू

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि आज थाना बीटा 2 क्षेत्रान्तर्गत साइट फॉर इलाके में जी-4 फेक्ट्री में आग लग गई थी। तत्काल स्थानीय पुलिस व फायर स्टेशन की गाड़ियां मौके पर पहुंची, आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में 3 लोगों की मृत्यु हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।


जगदीप धनखड़ बोले- यह महत्वपूर्ण दिन एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है क्योंकि...

संविधान सदन में संविधान दिवस समारोह में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, " यह महत्वपूर्ण दिन एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है क्योंकि हम भारत द्वारा अपना संविधान अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े और सबसे गतिशील लोकतंत्र के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है... यह हमारे संविधान के मूल्यों पर विचार करने और इसके मार्गदर्शक सिद्धांतों के प्रति हमारे समर्पण की पुष्टि करने का अवसर है..."


संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्का जारी किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान सदन में भारत के संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सिक्का जारी किया।


राष्ट्रपति मुर्मू ने दोनों सदनों को किया संबोधित

संविधान दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं। गरीबों को अपना घर मिल रहा है और देश में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है.."


संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रपति मुर्मू ने डाक जारी किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान सदन में भारत के संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक डाक जारी किया।


एकनाथ शिंदे ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और राज्यपाल ने अगली सरकार के शपथ लेने तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त किया।


सीएम शिंदे पहुंचे राजभवन, सौंपेंगे इस्तीफा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे मुंबई में राजभवन पहुंचे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा, शिवसेना और NCP का महायुति गठबंधन विजयी हुआ है।


देवेंद्र फडणवीस मुंबई में राजभवन पहुंचे

 महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस मुंबई में राजभवन पहुंचे।


संजय दत्त धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू एकता पदयात्रा में हुए शामिल

अभिनेता संजय दत्त झांसी में बागेश्वर धाम के प्रमुख आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल हुए। 


संविधान दिवस पर पुराने संसद भवन में हो रहा विशेष कार्यक्रम

भारत के संविधान को 1949 में आज ही के दिन अंगीकार किया गया था। इस साल संविधान को अंगीकार किए जाने के 75वीं वर्षगांठ है। इस अवसर पर पुराने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष, जिसे अब संविधान सदन कहा जाता है, में मुख्य समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, संसद सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए हैं।
 


'आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की...', अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, ‘‘मैं 26/11 के मुंबई हमलों में आतंकवादियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि देता हूं और अपना जीवन गंवाने वाले लोगों को नमन करता हूं।’’
 


राष्ट्रपति मुर्मू ने मुंबई में हुए आतंकी हमले की बरसी पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के शहीदों को मंगलवार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत सभी प्रकार के आतंकवाद को मात के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमलों की बरसी पर पूरे देश के साथ मिलकर उन बहादुरों को श्रद्धांजलि देती हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई और उनके परिजनों के प्रति एकजुटता व्यक्त करती हूं।’’
 


पीएम मोदी ने देशवासियों को दी संविधान दिवस की बधाई

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को संविधान दिवस की बधाई दी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सभी देशवासियों को भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर संविधान दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’’


RBI गवर्नर शक्तिकांत दास अपोलो अस्पताल में भर्ती

RBI अधिकारी के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को एसिडिटी की शिकायत हुई और उन्हें निगरानी के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत ठीक है और अगले 2-3 घंटों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। चिंता की कोई बात नहीं है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार ने शहीद स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले की 16वीं बरसी पर शहीद स्मारक पर प्राणों का बलिदान देने वाले बहादुर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की।


26/11 हमले की 16वीं बरसी पर सीएम शिंदे ने बहादुर जवानों को अर्पित की पुष्पांजलि

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले की 16वीं बरसी पर पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में शहीद स्मारक पहुंचकर प्राणों का बलिदान देने वाले बहादुर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की।


ममता बनर्जी की पार्टी उनपर निर्भर- दिलीप घोष

भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "ममता बनर्जी की पार्टी उनपर निर्भर है। वो जो तय करेंगी वही होगी। एक बार उनके हाथ से राज निकल जाए तो पार्टी डामाडोल हो जाएगी।"


'संविधान दिवस' पर सीएम माझी ने बीआर अंबेडकर को अर्पित की पुष्पांजलि

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 'संविधान दिवस' के अवसर पर भुवनेश्वर में बी.आर. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।


हम मिल्कीपुर जीतेंगे- रवि किशन ने किया दावा

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराने के हाईकोर्ट के आदेश पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "मैं यह बात रिकॉर्ड पर कह रहा हूं, हम मिल्कीपुर जीतेंगे।" 


आज सपा का प्रतिनिधिमंडल जाएगा संभल

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा को लेकर विरोध बढ़ते ही जा रहा है। इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप भी जारी है। अब इस बीच सपा की ओर से ऐलान किया गया है कि 12 प्रतिनिधियों का एक मंडल आज संभल जाएगा और वहां हुई हिंसा की जानकारी जुटाएगा। 


सीएम शिंदे आज अपने पद से दे सकते हैं इस्तीफा

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर सियासत तेज है। सीएम एकनाथ शिंदे आज अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी पर्यवेक्षकों के आने के बाद मुख्यमंत्री पद पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है। 


राष्ट्रपति मुर्मू आज दोनों सदनों को करेंगी संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार यानि आज संविधान सदन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही भारत के संविधान को अंगीकार करने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चलने वाले समारोह की शुरुआत होगी।

Published By:
 Priyanka Yadav

पब्लिश्ड