आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में भीषण सड़क दुर्घटना, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Andhra Pradesh Road Accident: मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा नेल्लोर जिले के संगम मंडल के पास हुआ है। पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी सात लोग एक ही परिवार के थे और वे अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। इनके रिश्तेदार आत्मकुर सरकारी अस्पताल में भर्ती थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nellore  Accident
Nellore Accident | Image: ANI/X

Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आई है। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में कार और रेत भरे ट्रक (टिपर लॉरी) में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दुखद मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। अधिकारी बता रहे हैं कि इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा नेल्लोर जिले के संगम मंडल के पास हुआ है। पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और वे अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। इनके रिश्तेदार आत्मकुर सरकारी अस्पताल में भर्ती थे। 

घटनास्थल पर ही कार सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत

पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और वे अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। इनके रिश्तेदार आत्मकुर सरकारी अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि नेल्लोर जिले के संगम मंडल होते हुए कार सवार अस्पताल जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे रेत भरे ट्रक की कार से टक्कर हो गई। ट्रक अनियंत्रित होकर कार से टकराया था। यह टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर ही कार सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच मेम जुट गई। 

Advertisement

टिपर लॉरी के चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण हुई घटना - जिला परिवहन आयुक्त

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार,  नेल्लोर जिले के संगम मंडल में पेरामन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और एक टिपर लॉरी के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। जिला परिवहन आयुक्त ने कहा, "आज पेरामन के पास एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक टिपर लॉरी और छह यात्रियों को ले जा रही एक कार के बीच टक्कर हो गई। सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हमारा मानना ​​है कि यह टिपर लॉरी के चालक की लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण हुआ।"

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ऑफिस के आधिकारिक एक्स हैंडल से बताया गया कि आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने बुधवार को पीएसआर नेल्लोर जिले के संगम मंडल में पेरामना के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। राज्यपाल अब्दुल नजीर ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की तथा जिला प्रशासन को घायल व्यक्तियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Advertisement

वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने नेल्लोर जिले के सांगा मंडल के पेरामन में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने एक टिपर ट्रक की टक्कर में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने का निर्देश दिया है।

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड