Manipur: मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 7 लोग गिरफ्तार

Imphal: सुरक्षा बलों ने पिछले दो दिन में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े सात लोगों को मणिपुर के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arrested
Arrested | Image: PTI

Imphal: सुरक्षा बलों ने पिछले दो दिन में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े सात लोगों को मणिपुर के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने यहां एक बयान में बताया कि प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के तीन सदस्यों और ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट-कोइरेंग’ (यूएनएलएफ-के) के एक सक्रिय सदस्य को मंगलवार को तेंगनौपाल जिले में भारत-म्यांमा सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने प्रतिबंधित ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ के दो सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार किया। उन्हें इंफाल के पाओना बाजार क्षेत्र में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने बुधवार को थौबल जिले के तेंथा इलाके से ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (पीआरओ) के भी दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: नोएडा में जीप से कुचलकर 15 साल के लड़के की मौत

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड