जम्मू-कश्मीर में आतंकी लतीफ भट्ट के ढेर होने के बाद 65 पाकिस्तानी टेररिस्ट सुरक्षा बलों के रडार पर, जैश और लश्कर से जुड़े हैं सभी के तार

आतंकवादी लतीफ भट्ट के मारे जाने के कुछ दिनों बाद अब जम्मू-कश्मीर में मौजूद करीब 65 पाकिस्तानी आतंकवादियों की बड़े पैमाने पर तलाश की जा रही है। ये सभी आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े बताए जा रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
65 foreign terrorists on security hunt in Jammu and Kashmir after elimination of all local terrorists source
J-K: लतीफ भट्ट के बाद 65 पाकिस्तानी टेररिस्ट निशाने पर, जैश-लश्कर से जुड़े हैं तार | Image: ANI

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय एकमात्र स्थानीय आतंकवादी लतीफ भट्ट के मारे जाने के कुछ दिनों बाद अब वहां मौजूद करीब 65 पाकिस्तानी आतंकवादियों की बड़े पैमाने पर तलाश की जा रही है। ये आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अन्य प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सुरक्षा प्रतिष्ठान के अधिकारियों के हवाले से बताया कि ये 65 पाकिस्तानी आतंकवादी तब से ही सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर हैं, जब विभिन्न खुफिया इकाइयों ने वहां इनकी मौजूदगी की पुष्टि की थी। पता चला है कि इनमें से ज्यादातर आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं।

35 लश्कर से, तो 25 का संबंध जैश से

समाचार एजेंसी एएनआई ने सुरक्षा प्रतिष्ठान के अधिकारियों के हवाले से बताया कि इन 65 विदेशी आतंकवादियों में से 35 का संबंध लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से और 25 का जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से है, जबकि बाकी अन्य प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े हैं।

संसद-उरी हमला और पुलवामा धमाके में शामिल

पाकिस्तान स्थित ये समूह मुख्य रूप से जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा, कई बड़े हमलों के लिए जिम्मेदार रहे हैं। इनमें 2001 में भारतीय संसद पर हमला, 2016 में उरी हमला और 2019 में पुलवामा बम धमाका शामिल हैं। ये समूह सीमा पार से मिलने वाली लॉजिस्टिक मदद के सहारे काम करते हैं और घुसपैठ के लिए नियंत्रण रेखा (LoC) के रास्तों का इस्तेमाल करते हैं।

Advertisement

इन जिलों सबसे अधिक सक्रिय

सुरक्षा एजेंसियों का अनुमान है कि पूरे जम्मू-कश्मीर में लगभग 65 विदेशी आतंकवादी सक्रिय हैं। इनकी मौजूदगी मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर के पुंछ, राजौरी, किश्तवाड़ और डोडा जैसे जिलों में देखी गई है। 1980 के दशक के आखिर से ही ये इलाके उग्रवाद और आतंकवाद के केंद्र रहे हैं, जहाँ पाकिस्तान स्थित आतंकी समूहों द्वारा उग्रवाद को बढ़ावा दिया जाता रहा है, साथ ही सीमा पार से घुसपैठ और कट्टरपंथ फैलाने की कोशिशें भी होती रही हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह आंकड़ा जम्मू-कश्मीर में काम कर रही कई एजेंसियों की रिपोर्ट पर आधारित है। चूँकि आतंकवादी अक्सर अपनी जगह बदलते रहते हैं, इसलिए यह संख्या भी बदल सकती है।

Advertisement

घाटी में आतंकवादियों की संख्या 91 से 65 हुई

लतीफ भट को 18 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में मार गिराया गया था, जो आठ दिनों तक चले तलाशी अभियान के बाद संभव हो सका। अधिकारियों के अनुसार, इस केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय आतंकवादियों की संख्या (जिसमें विदेशी और स्थानीय दोनों तरह के आतंकवादी शामिल हैं) 2024 में 91 थी, जो अब घटकर लगभग 65 रह गई है। इनमें अब केवल पाकिस्तानी आतंकवादी ही शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय आतंकवादियों के खत्म होने से कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य बदल गया है, लेकिन पाकिस्तान से आए आतंकवादी अभी भी जम्मू के कुछ इलाकों में सक्रिय हैं। इनमें मुख्य रूप से वे दूर-दराज के जिले शामिल है, जहां घने जंगल और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाके हैं।

ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2027 में BJP की ओर से कौन होगा मुख्यमंत्री का चेहरा? UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने किया खुलासा

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड