कल से शुरू हो रहे सूरजकुंड मेले में 42 देशों के 648 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

हरियाणा में कल से शुरू हो रहे 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में 42 देशों के 648 प्रतभागी हिस्सा लेंगे। हरियाणा पर्यटन निगम ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Surajkund Mela
सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला | Image: freepik

हरियाणा में कल से शुरू हो रहे 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में 42 देशों के 648 प्रतभागी हिस्सा लेंगे। हरियाणा पर्यटन निगम ने यह जानकारी दी।

हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव और सूरजकुंड मेला प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कला रामचंद्रन ने बृहस्पतिवार को सूरजकुंड मेला परिसर में पत्रकारों को बताया कि यह मेला सात फरवरी से 23 फरवरी तक चलेगा जिसमें 42 देशों के 648 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा कि मेले में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले से कहीं अधिक भागीदारी देखने को मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मेले में ओडिशा और मध्यप्रदेश मुख्य विषय वाले राज्य हैं तथा पर्यटकों को अन्य राज्यों के साथ-साथ मुख्य विषय वाले इन राज्यों की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार को सुबह 10 बजे इस मेले की शुरुआत करेंगे और इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

रामचंद्रन ने बताया कि इस मेले के माध्यम से हरियाणा अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को देश-दुनिया में पहुंचाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि 38 वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला महज एक प्रदर्शनी नहीं है बल्कि यह कारीगरी, विरासत और वैश्विक एकता का उत्सव है।

उन्होंने कहा कि इस मेले के लिए सभी प्रकार से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं तथा पर्यटकों को यहां पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड