Maharashtra में रह रहे 5,037 पाकिस्तानी नागरिक, 107 की नहीं मिल रही जानकारी; ढूंढ-ढूंढकर निकाला जा रहा देश से बाहर

Maharashtra News : 3 दिनों में अटारी बॉर्डर से 294 पाकिस्तानियों को वापस भेजा गया है और 727 भारतीय पाकिस्तान से लौटे हैं। महाराष्ट्र में 5,037 पाकिस्तानी हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Border Security Force (BSF) personnel stand guard at Integrated Check Post
पाकिस्तानियों को ढूंढ-ढूंढकर निकाला जा रहा देश से बाहर | Image: ANI

Pakistanis living in India : पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने साफ कर दिया अब एक भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में दिखना नहीं चाहिए। भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा रद्द कर दिए हैं। कश्मीर से दिल्ली लौटने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तानी नागरिकों को हिंदुस्तान की जमीन से ढूंढ-ढूंढकर बाहर निकाला जाए। गृह मंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निर्देश जारी किया है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद गृह मंत्री के निर्देश के बाद अलग-अलग राज्यों ने पाकिस्तानियों पर कार्रवाई शुरू करदी है। महाराष्ट्र सरकार ने अल्पकालिक वीजा पर रह रहे 55 पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने को कहा है। महाराष्ट्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 5,037 पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं। जिनमें से 107 का पता नहीं चल पाया है और 34 अवैध रूप से रह रहे हैं।

किस शहर में कितने पाकिस्तानी?

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 2,458 पाकिस्तानी नागपुर में है, इसके बाद 1,106 पाकिस्तानी ठाणे में हैं। सरकारी आंकड़े के अनुसार जलगांव में 393, पिंपरी-चिंचवड में 290 और नवी मुंबई 239 पाकिस्तानी नागरिक हैं। मुंबई पुलिस ने शहर में रहने वाले 14 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कल 9 लोगों को निकास परमिट जारी किए गए थे और शेष 5 को आज उनके परमिट मिल जाएंगे। हाल की स्थिति को देखते हुए पाकिस्तानियों की लोकेशन का पता लगाने के प्रयासों को तेज किया गया है।

तीसरे दिन भी नहीं खुले बॉर्डर पर गेट

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिए था। इसके बाद 25 अप्रैल को अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा से कुल 191 पाकिस्तानी नागरिक स्वदेश लौटे। पाकिस्तान गए कुल 287 भारतीय नागरिक भी वापस लौट आए हैं। इसके अलावा शुक्रवार (26 अप्रैल) को खबर लिखे जाने तक 75 पाकिस्तानियों को भारत से वापस भेजा गया है। वहीं, 335 भारतीय पाकिस्तान से भारत लौटे हैं।

Advertisement

पिछले तीन दिनों में अब तक अटारी बॉर्डर से 294 पाकिस्तानियों को वापस भेजा गया है और 727 भारतीय पाकिस्तान से लौटे हैं। वहीं, अटारी-वाघा बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी में आज भी तीसरे दिन गेट नहीं खोले गए। BSF जवानों ने पाक रेंजर्स के साथ हाथ मिलाने की रस्म को भी नहीं निभाया।

ये भी पढ़ें: हिल गई धरती... ईरानी बंदरगाह पर भीषण विस्फोट, कई किलोमीटर दूर से दिखी आग की लपटें, 400 से अधिक घायल
 

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड