Advertisement

अपडेटेड 31 May 2025 at 17:31 IST

एशिया का सबसे अमीर गांव गुजरात में, 7 हजार करोड़ है FD; ये है भारत के 5 Richest Village

India's Richest Villages: क्या आपको पता है कि भारत में कई ऐसे गांव हैं, जहां के लोग करोड़पति हैं। आइए जानते हैं भारत के 5 ऐसे कौन से गांव हैं, जहां के लोग करोड़पति हैं।

Reported by: Kanak Kumari Jha
Follow: Google News Icon
Advertisement
Richest villages in India
भारत के ऐसे गांव जहां के लोग करोड़पति हैं। | Image: canva

क्या आपको पता है कि भारत में कई ऐसे गांव हैं, जहां करोड़पति रहते हैं। अक्सर ऐसी सोच होती है या हकीकत में भी देखा जाता है कि गांव के लोग गरीब हैं या पिछड़े हैं। गांव के लोगों की लाइफ स्टाइल और शहर को लोगों की रहन-सहन में काफी फर्क होता है। गांव में कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती है। ऐसे में जब भारत के इन गावों का जिक्र होगा तो लोगों को हैरानी जरूर होगी।

आइए जानते हैं भारत के 5 ऐसे गांव कौन-कौन से हैं, जहां हर घर में एक करोड़पति है। इन गांवों की खासियत ये है कि यहां के लोग अपने अनुभवों, लाइफ स्टाइल, रोजमर्रा की जिंदगी में आनेवाली परेशानियों से सीखकर उसका इस्तेमाल खुद के विकास में करते हैं।

1. माधापार, गुजरात –  माधापार को एशिया का सबसे अमीर गांव माना जाता है। यह  गुजरात के कच्छ में स्थित है। यहां के निवासियों के पास बैंकों में लगभग ₹7,000 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट है। इस गांव में करीब 17 बैंकों की शाखाएं हैं, जिससे यह बता लगता है कि इस गांव की आर्थिक स्थिति कितनी मजबूत है। 17 बैंक शाखाओं का एक कारण विदेशों में बसे NRI परिवार भी हैं। ये लोग कमाई विदेश में करते हैं, लेकिन अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा गांव में निवेश करते हैं।

2. मड़ावग, हिमाचल प्रदेश – हिमाचल प्रदेश में शिमला के चौपाल ब्लॉक में स्थित मड़ावग गांव की खास बात ये है कि यहां के लोग सेब की खेती करके करोड़पति बन गए। मड़ावग सेब की बागवानी के लिए प्रसिद्ध है। यहां के किसान सालाना ₹35 लाख से ₹80 लाख तक की कमाई करते हैं, जो कि शहरी आदमी भी आसानी से नहीं कमाता है। मड़ावग में सेब की 'रॉयल' किस्म का सेब उगाया जाता है, जिसकी देश-विदेश में भारी मांग में है।

3. बोमजा, अरुणाचल प्रदेश – अरुणाचल प्रदेश के बोमजा गांव के 31 परिवारों को 2018 में रक्षा मंत्रालय द्वारा भूमि अधिग्रहण के बदले में ₹40.8 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला। इस वजह से इस गांव में एक दिन में लोग करोड़पति बन गए। रक्षा मंत्रालय की तरफ से प्रत्येक परिवार को 1.09 करोड़ से लेकर ₹6.73 करोड़ तक की राशि मिली। यही कारण है कि हिमाचल के इस गांव में लोग करोड़पति हैं।

4. रासीसर, राजस्थान – राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा ब्लॉक में स्थित रासीसर गांव स्थित है। रासीसर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के लिए प्रसिद्ध है। यहां ट्रांसपोर्ट हब की होने वजह से करोड़पतियों का गांव बन गया। यहां के लोग सालाना 10 करोड़ से अधिक का टैक्स देते हैं। इस गांव में 5 हजार से अधिक ट्रक, बसें और अन्य कमर्शियल वाहन हैं। और यही मुख्य कारण है कि यहां के लोग करोड़पति हैं।

5. बालाडिया, गुजरात – गुजरात का दूसरा गांव बालाडिया है, जहां के लोग करोड़पति हैं। इस गांव में NRI निवेश बहुत ज्यादा है। गुजरात के कच्छ जिले में स्थित बालाडिया गांव NRI निवेश के कारण समृद्ध है। यहां के लोग विदेशों में बसे हुए हैं और अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा गांव में निवेश करते हैं।

इसे भी पढ़ें: COVID-19: कोरोना के डराने वाले आंकड़े, 24 घंटे में 4 लोगों की मौत; देशभर में एक दिन में सबसे ज्यादा 685 लोग हुए संक्रमित

पब्लिश्ड 31 May 2025 at 17:31 IST