मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में पांच उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में अलग-अलग अभियानों के दौरान पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arrested
Arrested | Image: Representative image

मणिपुर में अलग-अलग अभियानों के दौरान पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (पीआरईपीएके) (पीआरओ) के तीन सदस्यों को रविवार को बिष्णुपुर जिले के कुम्बी तेराखोंग से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए उग्रवादियों की पहचान ओइनम अबुंग मेइती (31), युमलेम्बम रोमेश सिंह (47) और आर के नेवी मेइती (32) के रूप में हुई है। उनके पास से बरामद की गई सामग्री में .303 एलएमजी, दो .303 एलएमजी मैगजीन और गोला-बारूद शामिल हैं।

Advertisement

संगठन के एक अन्य सदस्य को इंफाल पूर्वी जिले के मंत्रिपुखरी बाजार से गिरफ्तार किया गया और उसकी पहचान मोहम्मद ताज खान उर्फ ​​रोमेन (37) के रूप में की गई है। उस पर स्थानीय दुकानों से जबरन वसूली करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट’ (यूएनएलएफ) के एक सदस्य को इंफाल पश्चिम जिले के निंगोमवम लमखाई से गिरफ्तार किया गया और उसकी पहचान शगोलशेम प्रबीन सिंह (27) के रूप में हुई है। इसने कहा कि प्रबीन सिंह जबरन वसूली की घटनाओं में शामिल था।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड